Download Our App

Follow us

Home » जबलपुर » ग्रामीण में पनागर और शहर में पश्चिम से भाजपा सर्वाधिक वोटों से जीती , 7 विधानसभा में 50 हजार मतों का आकड़ा भी नहीं छू पाई कांग्रेस : पूर्व से सबसे कम वोट से जीती भाजपा

ग्रामीण में पनागर और शहर में पश्चिम से भाजपा सर्वाधिक वोटों से जीती , 7 विधानसभा में 50 हजार मतों का आकड़ा भी नहीं छू पाई कांग्रेस : पूर्व से सबसे कम वोट से जीती भाजपा

जबलपुर (जय लोक)/ (चुनाव विशेष)
लोकसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित हो चुके हैं। जबलपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आठ विधानसभा के आंकड़े प्रथम दृष्टया सामने आ चुके हैं। इन आंकड़ों में डाक मत पत्र की गणना की जाना अभी बाकी है। यह वह आंकड़े हैं जो राउंडवार चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए हैं। इन आंकड़ों का अध्ययन करने पर यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि जबलपुर की चार ग्रामीण विधानसभा सीट और चार शहरी विधानसभा सीटों में भाजपा को एक तरफा जीत मिली है। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक पनागर एवं शहर की विधानसभा सीटों में पश्चिम विधानसभा से भाजपा को सर्वाधिक वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा सबसे कम मतों से जीती है। पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की जीत का आकड़ा 10665 के करीब रहा है।  वही ग्रामीण क्षेत्र की पनागर विधानसभा में 89,169 मतों से भाजपा को जीत मिली है। शहर की पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पक्ष में 80,323 मत मिले हैं।
नहीं छू पाए 50 हजार का आंकड़ा
इन आंकड़ों के अध्ययन से यह बात भी निकाल कर सामने आई है कि जिले की आठ विधानसभा में से केवल पूर्व विधानसभा को छोडक़र कांग्रेस अन्य सात विधानसभा क्षेत्र में से किसी में भी 50 हजार मतों के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाई है। पूर्व विधानसभा के 15 राउंड की गणना के बाद जो आंकड़े जारी हुए हैं उसके अनुसार भाजपा को 71712 एवं कांग्रेस को 61047 मत प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा पनागर विधानसभा में कांग्रेस को 35589, पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को 27537, पाटन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को 33329, बरगी विधानसभा  से कांग्रेस को 39913, सिहोरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को 37180, उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को 38073 , कैंट विधानसभा में कांग्रेस को 29776 मत प्राप्त हुए हैं।  वहीं भाजपा चार विधानसभा में एक लाख से अधिक मत प्राप्त करने में सफल रही है इनमें पनागर पश्चिम पाटन और बरगी विधानसभा क्षेत्र शामिल है दो विधानसभा क्षेत्र में 95 हजार से ऊपर मत भाजपा को मिले है। इनमें सिहोरा और उत्तर मध्य शामिल हैं कैंट में भाजपा को 77 हजार से ज्यादा मत मिले हैं। पूर्व विधानसभा में भाजपा को 71712 मत मिलें हैं।
पिछले चुनाव से 32 हजार  मतों की भाजपा को मिली बढ़त
2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को 454744 मतों से रिकॉर्ड जीत मिली थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर और कार्य चरित्र पर लड़ा गया 2024 का चुनाव एक और इतिहास रच गया है इस बार जबलपुर की जनता ने भाजपा को 32 हजार अधिक मत प्रदान करते हुए जीत का नया रिकॉर्ड बना दिया है।
पिछली बार से भी काम मत मिले
कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव को
इस बार के चुनाव में मतदाताओं ने कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश यादव को कुल 3 लाख 3 हजार459 मत दिए है । वहीं 2019 के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा को तीन लाख 71 हजार 710 मत प्राप्त हुए थे।
आंकड़ों में हो सकता है मामूली फेरबदल
उपरोक्त सभी आंकड़े राउंड वार हुई गणना के आधार पर जारी की गई जानकारी से लिये गए हैं । इनमें डाक पत्र की गणना शामिल नहीं है। आंकड़ों में थोड़ा बहुत परिवर्तन फाइनल डाटा शीट तैयार होने के बाद हो सकता है।

राकेश सिंह से अधिक वोट नहीं ले पाए आशीष दुबे

चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालने पर यह बात भी स्पष्ट समझ में आती है कि इस बार लोकसभा चुनाव में लगभग 9 प्रतिशत मतदान कम हुआ। 2019 में जब वर्तमान कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह चौथी बार सांसद का चुनाव लड़े थे तो जबलपुर संस्कारधानी के लोगों ने 8,26, 454 मत भाजपा के खाते में दिए थे। वहीं इस बार 2024 के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी आशीष दुबे को 7,90,133 कुल मत प्राप्त हुए हैं।

भाजपा को विधानसभावार मिली जीत

1. पनागर विधानसभा – 89169
2. पश्चिम विधानसभा – 80,323
3. पाटन विधानसभा – 77,918
4. बरगी विधानसभा – 62838
5. सिहोरा विधानसभा – 57060
6. उत्तर मध्य विधानसभा – 57060
7. कैण्ट विधानसभा – 47,960
8. पूर्व क्षेत्र विधानसभा – 10665
जय लोक विशेष 
Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » ग्रामीण में पनागर और शहर में पश्चिम से भाजपा सर्वाधिक वोटों से जीती , 7 विधानसभा में 50 हजार मतों का आकड़ा भी नहीं छू पाई कांग्रेस : पूर्व से सबसे कम वोट से जीती भाजपा
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket