Download Our App

Home » अपराध » घाघरा के जंगल में अवैध खनन पर प्रशासन की दबिश, 3 हाइवा जप्त सरकारी भूमि से हो रही थी मुरम की अवैध खुदाई , जेसीबी लेकर चालक हुआ फरार

घाघरा के जंगल में अवैध खनन पर प्रशासन की दबिश, 3 हाइवा जप्त सरकारी भूमि से हो रही थी मुरम की अवैध खुदाई , जेसीबी लेकर चालक हुआ फरार

जबलपुर (जयलोक)। लगातार मिल रही है अवैध उत्खनन की शिकायतों पर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने अधिकारियों को सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में आज लगातार दूसरे दिन भी बरगी तहसीलदार के नेतृत्व में घाघरा के जंगलों में सुबह-सुबह ही छापा मारा गया। प्रशासन की दबिश की आहट पाकर दूर से देखकर जेसीबी चालक वाहन लेकर फरार होने में कामयाब हो गया और अवैध खदान तक जाने वाले रास्ते पर 3 हाइवा चालक वाहन छोड़ कर भाग गए।
तहसीलदार श्री प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में पुलिस विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दो वाहन अवैध रूप से खोदी गई मुरम से भरे हुए पाए गए वहीं एक वाहन लोड होने जा रहा था जो खाली था। यह अवैध खदान शासकीय भूमि 46 संचालित थी जिस पर अवैध खुदाई की जा रही थी। छापा मारने के बाद जब अवैध खनन करने वाले वाहनों को पकड़ लिया गया, तब खनिय विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। तहसीलदार श्री प्रदीप तिवारी ने बताया कि उक्त अवैध उत्खनन का कार्य मंगेली निवासी गुन्ना यादव के द्वारा किया जा रहा था। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने सभी वाहनों को जप्त कर लिया है। जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर अवैध उत्खनन करने वाले एवं राजस्व खनिज की चोरी कर शासन को नुकसान पहुँचाने वालों पर सख्त कार्यवाही का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। प्रशासन के पास लगातार अवैध उत्खनन करने वालों से संबंधित शिकायतें पहुँच रही हैं। इन शिकायतों की तस्दीक कर कार्यवाही की जा रही है।

 

दमोह में नदी में नहाने गई महिला को खींच ले गया मगरमच्छ, ग्रामीणों ने लगाया जाम

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » घाघरा के जंगल में अवैध खनन पर प्रशासन की दबिश, 3 हाइवा जप्त सरकारी भूमि से हो रही थी मुरम की अवैध खुदाई , जेसीबी लेकर चालक हुआ फरार
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket