Download Our App

Home » भारत » जम्मू में बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए ड्रग्स के पैकेट

जम्मू में बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए ड्रग्स के पैकेट

बीएसएफ ने बरामद की 5 किलो हेरोइन

जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने एक बड़े तस्करी निरोधक अभियान में जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले के आर.एस. पुरा सेक्टर के अंदरूनी इलाके से 5.3 किलोग्राम से अधिक संदिग्ध हेरोइन बरामद की है। ऐसा माना जा रहा है कि यह ड्रोन से गिराई गई होगी ताकि यह लक्षित समूहों तक आसानी से पहुंच सके। बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर, बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा भारतीय क्षेत्र में मादक पदार्थ भेजने की एक और कोशिश नाकाम कर दी है।

उन्होंने कहा, बीएसएफ के खुफिया विभाग से प्राप्त विशिष्ट जानकारी के आधार पर जम्मू के आर.एस. पुरा के अंदरूनी इलाके में एक नाका और विशेष अभियान चलाया गया। सुबह आर.एस. पुरा के बिदीपुर गाँव के पास शुरू किये गये एक तलाशी अभियान के दौरान बीएसएफ जवानों ने लगभग 5.300 किलोग्राम वजन के दो पीले रंग के पैकेट (जिनमें 10 छोटे पैकेट लिपटे हुए थे) बरामद किए।

उन्होंने बताया कि हेरोइन जैसा यह प्रतिबंधित पदार्थ खेत से बरामद किया गया और ऐसा प्रतीत होता है कि इसे सीमा पार से ड्रोन के ज़रिए गिराया गया था। इलाके की गहन तलाशी जारी है और मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है। प्रवक्ता ने कहा कि बीएसएफ देश की सीमाओं और नागरिकों को सभी खतरों से बचाने के अपने मिशन पर अडिग है।

पाकिस्तान के थारपारकर का हिंदू वास्तव में अभागा है

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » जम्मू में बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए ड्रग्स के पैकेट
best news portal development company in india

Top Headlines

उषा भार्गव कांड में डॉ. व्ही.व्ही. श्रीवास्तव की गवाही मंंडला में दर्ज कराई गई थी

तभी प्रधानमंत्री नेहरू ने जबलपुर को गुंडों का शहर कहा था फोटेा कैप्शन = डॉ. वीवी श्रीवास्तव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद

Live Cricket