Download Our App

Home » अपराध » जहरीले पानी की सप्लाई के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया आंदोलन, मानव श्रृंखला और मशाल जलूस भी निकलेगा

जहरीले पानी की सप्लाई के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया आंदोलन, मानव श्रृंखला और मशाल जलूस भी निकलेगा

जबलपुर (जय लोक)। नगर निगम जबलपुर द्वारा शहर में दूषित/जहरीले पानी की सप्लाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा जनहित में आंदोलन किया जा रहा है। आज दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नगर निगम जबलपुर मुख्यालय के सामने धरना दिया जा रहा है। साथ ही एक दिवसीय उपवास का आयोजन किया जाएगा।

इसके पश्चात नगर निगम के जिम्मेदारों को जगाने हेतु 18 जनवरी  से अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया जाएगा।

18 जनवरी-सेवादल, 19 जनवरी-युवक कांग्रेस, 20 जनवरी-एनएसयूआई, 21 जनवरी -महिला कांग्रेस, 22 जनवरी-पिछड़ा वर्ग विभाग, 23 जनवरी-एस.टी. विभाग, 24 जनवरी -अल्पसंख्यक विभाग, 25 जनवरी-पूर्व विधानसभा, 26 जनवरी-कैंट विधानसभा, 27 जनवरी-उत्तर विधानसभा, 28 जनवरी-पश्चिम विधानसभा, 29 जनवरी-पूर्व पार्षद कांग्रेस, 30 जनवरी-विभिन्न प्रकोष्ठ द्वारा धरना दिया जाएगा। 31 जनवरी को मानव श्रृंखला तथा 1 फरवरी को मशाल जुलूस निकाला जायेगा।

 

 

25 % महँगी हो जाएगी शराब , समूह में नहीं अब एक-एक दुकान के होंगे ई टेंडर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » जहरीले पानी की सप्लाई के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया आंदोलन, मानव श्रृंखला और मशाल जलूस भी निकलेगा