Download Our App

Home » अपराध » जिन करदाताओं के चेक बाउंस हुए हैं उनके खिलाफ एफआईआर करवाएगा निगम, 25 हजार प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड से टैक्स की राशि चाहिये- आयुक्त

जिन करदाताओं के चेक बाउंस हुए हैं उनके खिलाफ  एफआईआर करवाएगा निगम, 25 हजार प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड से टैक्स की राशि चाहिये- आयुक्त

जबलपुर (जयलोक)।  नगर निगम द्वारा संभागवार निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार वसूली अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी समीक्षा प्रतिदिन स्वयं निगमायुक्त कर रहे हैं। निगमायुक्त श्री अहिरवार के द्वारा मानस भवन में राजस्व विभाग अधिकारियों के साथ बैठक की और सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निगम की आय बढ़ाने पर सभी लोग विशेष ध्यान दें।
उन्होंने समीक्षा बैठक में राजस्व निरीक्षकों, करसंग्रहिताओं एवं नोटिस सर्वर को कड़े लहजे में कहा कि वसूली के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि समस्त 79 वार्डों से कम से कम 25 हजार प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड से चाहिये, इससे कम राशि होने पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें एवं प्रत्येक वार्ड से कर संग्रहिता वार्ड में जाकर कम से कम 200 करदाताओं से सम्पर्क करें तथा 50 से कम रसीदें न जारी करें। निगमायुक्त ने पूर्व में प्रत्येक कर संग्रहिताओं को 5 सौ वर्गफुट से 5 हजार वर्गफुट की सूची दी गई थी, इन भवनों की जाँच की जा रही है तथा भिन्नता पाए जाने पर डिमांड अपडेट कर उन पर 5 गुना पेनाल्टी लगा कर सख्ती से वसूली की कार्रवाई करने निगमायुक्त ने निर्देशित किया।

होगी एफआईआर

निगमायुक्त ने बताया कि प्राय: यह देखने में आ रहा है कि करदाताओं द्वारा चेक बाउंस होने बाद राशि जमा नहीं की जाती है, ऐसे करदाताओं के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करवाने के निर्देश दिये।
1 से 5 लाख के बड़े बकायदारों को पहले पकड़ें- आयुक्त ने बैठक में कहा कि 1 लाख से 5 लाख के बड़े बकायादारों से वसूली हेतु सभी 16 संभागों में 3 सहायक आयुक्तों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बड़े व्यावयायिक कॉम्पलेक्स, सरकारी भवनों से सख्ती से कार्यवाही कर वसूली करने के निर्देश दिये। बैठक में अपर आयुक्त अरविंद कुमार शाह, सहायक आयुक्त आनंद मिश्रा, राजस्व अधीक्षक इन्द्र कुमार वर्मा, समस्त राजस्व निरीक्षक, करसंग्रहिता, नोटिस सर्वर आदि उपस्थित रहे।

 

लव जिहाद के विवाद में बजरंग दल नेता की हत्या के बाद कैमोर में तनाव , एक आरोपी के पिता ने फाँसी लगाई, भाजपा नेता संजय पाठक,आईजी, डीआईजी, कलेक्टर ,एसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » जिन करदाताओं के चेक बाउंस हुए हैं उनके खिलाफ एफआईआर करवाएगा निगम, 25 हजार प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड से टैक्स की राशि चाहिये- आयुक्त