Download Our App

Home » जबलपुर » झूठ बोल रहे नेता प्रतिपक्ष, टैक्स वसूली नहीं, केवल गणना का होना है कार्य..वरना दें इस्तीफा

झूठ बोल रहे नेता प्रतिपक्ष, टैक्स वसूली नहीं, केवल गणना का होना है कार्य..वरना दें इस्तीफा

नेता प्रतिपक्ष टैक्स वसूली वाला आरोप प्रमाणित करें वरना दें इस्तीफा

जनता की सुविधा बढ़ेगी, सुधरेंगे गलत बिल, सही जानकारी नहीं नेता प्रतिपक्ष को : सुभाष तिवारी

जबलपुर (जयलोक)। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा को अनुभव और उम्र से बड़ा पद मिल गया है। इसी वजह से वो गंभीर मुद्दों पर भी बिना पूरी जानकारी लिए बिना तर्क की बातें करते हैं और शहर के नागरिकों को बरगलाने और भडक़ाने का कार्य किया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में नगर निगम ने जोन क्रमांक 13 के अंतर्गत आने वाले जिन क्षेत्रों को गणना के लिए चुना है वह शहर के सबसे अधिक व्यापारिक और व्यावसायिक गतिविधियों वाला क्षेत्र है। कई स्थानों पर नागरिकों की भी शिकायत प्राप्त हुई है कि उनकी निजी संपत्ति से अधिक गणना का टैक्स वसूली के पत्र उन्हें प्राप्त होते हैं। आम नागरिकों की सुविधा को बढ़ाने के उद्देश्य से ही यह पायलट प्रोजेक्ट लाया गया है।
विगत दिनों नगर निगम प्रशासन के द्वारा संपत्तियों की जीआईएस मेपिंग कराई गई। उस मैपिंग के अनुसार जो आंकड़े आम जनता के प्लॉट भूखंड और इमारत के दर्ज हुए हैं वह सही दर्ज हुए हैं या नहीं उनमें किसी प्रकार की त्रुटि तो नहीं रह गई है, इन सब बातों की जाँच इस गणना के माध्यम से हो जाएगी। जिन लोगों के अतिरिक्त टैक्स की एंट्री दर्ज है वह भी सही हो जाएगी और वास्तविक गणना के अनुरूप टैक्स की डिमांड लोगों तक पहुँचेगी।

किसी प्रकार की कोई टैक्स वसूली नहीं होगी
एमआईसी सदस्य सुभाष तिवारी ने यह स्पष्ट कहा है कि किसी भी प्रकार की टैक्स वसूली का कार्य निजी कंपनी को नहीं सौंपा गया है और ना ही कोई निजी कंपनी टैक्स वसूली का कार्य करेगी। केवल सर्वे और गणना कर दर्ज आंकड़ों का मिलान किया जाएगा। यह पायलट प्रोजेक्ट है केवल एक जोन में प्रारंभ किया गया है अगर पूर्ण होने पर यह जनता के हित में नजर आएगा तो ही इसे अन्य स्थानों पर लागू किया जाएगा।

झूठे आरोप लगाकर नेता प्रतिपक्ष पार्टी की छवि खराब कर रहे
एमआईसी सदस्य राजस्व प्रभारी सुभाष तिवारी ने सीधा आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष जैसे अनुभवी पद के लिए अपरिपक्व और अनुभव विहीन व्यक्ति को जिम्मेदारी देकर गलती की है और अब यह अपनी हरकतों से अपने दल की छवि भी खराब कर रहे हंै। एमआईसी ने किसी भी प्रकार के निजी कंपनी को टैक्स वसूली का प्रस्ताव ना तो पारित किया है ना ही किसी कंपनी को इसकी जिम्मेदारी दी है। नेता प्रतिपक्ष ने शहर के नागरिकों को झूठ बोला है और उन्हें भ्रमित करने का प्रयास किया है। एमआईसी सदस्य सुभाष तिवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष या तो अपने झूठे आरोप को साबित करें अन्यथा तत्काल गलत जानकारी देकर जनता को भ्रमित करने के लिए पद से इस्तीफा दें।

1300 से अधिक लीज प्रकरणों का निराकरण
आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नगर निगम तेजी से कदम बढ़ा रहा है। महापौर अन्नू के मार्गदर्शन में अभी तक 1300 से अधिक लीज के प्रकरण निराकृत हो चुके हैं। यह क्रम लगातार जारी है आने वाले समय में बड़ी संख्या में लोगों का इसका लाभ मिलेगा।

3 साल के कार्यकाल में नहीं बढ़ाया टैक्स
एमआईसी सदस्य राजस्व प्रभारी सुभाष तिवारी ने बताया कि अगर 3 साल के कार्यकाल में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने नगर की जनता पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ ना पड़े इसलिए किसी भी प्रकार के टैक्स में वृद्धि नहीं की है। ना ही सरकार से या अन्य कहीं से ने नगर निगम ने किसी प्रकार का कोई कर्ज लिया है।

टैक्स वसूली के खिलाफ कल कांगे्रस पार्षद देंगे धरना
नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष श्रीमती शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी एवं सचेतक आयोध्यया तिवारी ने बताया कि कल कांग्रेस पार्षद दल की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें मुख्य रूप से विगत दिनों महापौर परिषद (एम.आई.सी) की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य विषय आउटसोर्स कर्मचारियों के माध्यम से टेक्स वसूली अभियान चलाने की स्वीकृति प्रदान की गई। जिसकी शुरूआत संभाग क्रमांक-13 से पायलट प्रोजेक्ट के तहत की जायेगी। कांग्रेस पार्षद दल ने महापौर परिषद के इस निर्णय का पुरजोर विरोध किया। कांग्रेस पार्षद दल की बैठक में तय किया गया कि सदन में तो इस निर्णय का विरोध किया ही जायेगा। लेकिन उसके पहले नगर निगम परिसर से लेकर सडक़ तक इसकी लड़ाई लड़ी जायेगी। इसी के विरोध में कल बुधवार को कांगे्रस पार्षद दल के द्वारा नगर निगम मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

दो ट्रक भिड़े-स्टेयरिंग में फँसकर चालक की मौत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » झूठ बोल रहे नेता प्रतिपक्ष, टैक्स वसूली नहीं, केवल गणना का होना है कार्य..वरना दें इस्तीफा