Download Our App

Follow us

Home » अपराध » डबल मर्डर के हत्यारों के खाते फ्रीज, फिर कौन का रहा फरारी में मदद?

डबल मर्डर के हत्यारों के खाते फ्रीज, फिर कौन का रहा फरारी में मदद?

जबलपुर (जय लोक)
15 मार्च को शहर में एक दिल दहलाने वाली घटना घटित हुई। प्यार में अंधे एक प्रेमी युगल के खौफनाक हत्यारे बन जाने का वाक्या पूरे शहर के साथ ही प्रदेश और देश में भी चर्चा का विषय बना।  जबलपुर रेल मंडल में कार्यालय अधीक्षक और मिलेनियम कालोनी ब्लाक 363/3 निवासी अपने 52 वर्षीय पिता राजकुमार विश्वकर्मा और 9 साल के भाई तनिष्क को नाबालिक लडक़ी ने अपने 20-21 साल के प्रेमी मुकुल सिंह के साथ मिलकर बड़ी बहरामी से मारा था। पिता के शरीर में कई घाव किए थे। भाई की भी हत्या कर पन्नी में उसकी लाश लपेट कर फ्रिज में रख दी थी।
इस हत्याकांड में कालोनी में रहने वाले और रेलवे संरक्षा विभाग में कार्यालय अधीक्षक राजपाल सिंह का बेटा मुकुल सिंह मुख्य आरोपी है। इस घटना को डेढ़ महीने से अधिक हो चुका है दोनों आरोपी पुलिस को लगातार चकमा देकर छका रहे हैं। इस डेढ़ महीने में अपने प्रेमी के साथ नाबालिक लडक़ी ने लगभग पूरे हिंदुस्तान का भ्रमण कर लिया है। वह बस ,ट्रेन, फ्लाइट, टैक्सी हर माध्यम से सफर कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले उनके बांग्लादेश बॉर्डर पर लोकेशन की सूचना पुलिस को मिली। आरोपी बहुत शातिर हैं जिस स्थान पर मोबाइल चालू करता है तत्काल वहां से अपनी लोकेशन बदल देता है। पुलिस की कई टीमें आरोपी के पीछे लगी है और चूहा बिल्ली का खेल चल रहा है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों से संबंधित सभी बैंक खातों को और एटीएम को फ्रीज कर दिया है। लेकिन इसके बावजूद भी आरोपी फरारी काट रहे हैं। यह बात भी तय है कि बिना पैसे के फरारी नहीं काटी जा सकती। इसीलिए इस बात का पुख्ता अंदेशा है कि फरारी के दौरान इन दोनों आरोपियों को कहीं ना कहीं कोई आर्थिक मदद कर रहा है। आरोपियों को भगाने में मदद करना या उनको छिपाने में मदद करना कानूनन जुर्म है। अब पुलिस उनके मददगार को भी नहीं छोड़ेगी। उसके बारे में भी जानकारी लगाई जा रही है जो दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को आर्थिक मदद देकर बचाने का प्रयास कर रहा है। पूर्व में फरारी के दौरान पुणे और कर्नाटक में एटीएम कार्ड से आरोपी द्वारा भुगतान किए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि छत्तीसगढ़ से मुकुल के बैंक खाता में राशि स्थानांतरित हुई थी। एक एटीएम नाबालिक के मृतक पिता के बैंक से लिंक मिला था। इसके बाद पुलिस ने मुकुल के दो और मृतक राजकुमार का एक बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया है। बैंक खाता फ्रीज  होने के बाद भी पुलिस इस बात से हैरान है कि आखिर आरोपियों को आर्थिक मदद कहां से मिल रही है।
अब भेष भी बदलने लगे है
दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुकुल सिंह नाबालिग प्रेमिका के साथ वारदात के बाद  फरार होने पर  बार-बार लोकेशन बदल रहे थे लेकिन अब भेष भी बदलने लगे हैं। शायद इनको यह अंदाजा हो गया है अब इनकी फोटो देश के हर पुलिस थाने तक पहुँच चुकी है।
पुलिस के अनुसार अब आरोपी और नाबालिग प्रेमिका लगातार भेष बदल रहे है।
सी सी टी व्ही फुटेज सामने आए है उसमें नाबालिग गोल टोपी के साथ आधुनिक परिधान में नजर आ रही है। उसका भेष किसी पर्यटक की तरह लग रहा है। उसी के साथ चल रहा मुख्य आरोपी मुकुल नीले रंग का ट्राली और काले रंग का हैंड बैग पकड़ा नजर आ रहा है।

भाजपा के युवा नेता मंडल अध्यक्ष की बहादुरी का वीडियो वायरल
https://www.instagram.com/reel/C6ilA42RLIh/?igsh=MTRiN29pZXk0cTBseQ==

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » डबल मर्डर के हत्यारों के खाते फ्रीज, फिर कौन का रहा फरारी में मदद?
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket