Download Our App

Follow us

Home » भारत » तीसरी बार शपथ लेकर मोदी रचेंगें इतिहास शिवराज-सिंधिया लेंगे मोदी कैबिनेट में शपथ

तीसरी बार शपथ लेकर मोदी रचेंगें इतिहास शिवराज-सिंधिया लेंगे मोदी कैबिनेट में शपथ

सांसद सावित्री ठाकुर का नाम भी तय, पीएम हाउस पर चाय के बाद मध्यप्रदेश भवन लौटे सांसद

नई दिल्ली (जयलोक)। नरेंद्र मोदी आज रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच देंगे। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण के साथ ही लोगों की जिस बात पर नजर है, वह है मोदी सरकार की कैबिनेट। मंत्रिमंडल में किन नेताओं को जगह मिल सकती है और गठबंधन धर्म के तहत किन नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, इसे लेकर भी लोगों में उत्सुकता है।
मोदी कैबिनेट में शामिल हो रहे मध्यप्रदेश के सांसदों में विदिशा से शिवराज सिंह चौहान और गुना-शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम सबसे ऊपर हैं। दोनों नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर चाय पर बैठक में भी शामिल हुए हैं। धार से दूसरी बार की सांसद सावित्री ठाकुर भी मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकती हैं। वे भी प्रधानमंत्री आवास पर चाय पार्टी में शामिल हुई हैं। मध्यप्रदेश से पीएम हाउस रवाना होते वक्त मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा। हालांकि, पूर्व मंत्री व अनुसूचित जनजातीय आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने उनसे कहा- आप मंत्री बन गईं। प्रधानमंत्री आवास से ये नेता मध्यप्रदेश भवन लौट आए हैं। टीकमगढ़ से 8वीं बार चुनकर आए डॉ. वीरेंद्र कुमार भी मोदी कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कुछ देर में दिल्ली पहुंचेंगे। प्रदेश के सभी सांसद दो दिन से दिल्ली में ही मौजूद हैं।
कई पुराने चेहरों की हो सकती है वापसी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछली सरकार में मंत्री रहे अमित शाह, राजनाथ सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, निर्मला सीतारमण, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर, मनसुख मंडाविया और अश्विनी वैष्णव इस बार भी कैबिनेट में नजर आएंगे। साथ ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। ऐसे में उन्हें भी कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। इनके अलावा गठबंधन के तहत जीतन राम मांझी, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी, अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी को भी मंत्री बनाया जा सकता है। लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।
टीडीपी का दिखेगा दबदबा
एनडीए की गठबंधन सरकार में आंध्र प्रदेश की तेदेपा और बिहार की जदयू पार्टी की भूमिका अहम है। ऐसे में कैबिनेट में भी इन दोनों पार्टियों को प्रमुखता मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेदेपा को मंत्रिमंडल में चार पद मिल सकते हैं। पूर्व टीडीपी सांसद गल्ला जयदेव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए एक पोस्ट में बताया कि श्रीकाकुला लोकसभा सीट से जीते राम मोहन नायडू को कैबिनेट मंत्री का पद मिलेगा, जबकि गुंटूर से सांसद चंद्रशेखर पेम्मासानी को राज्यमंत्री बनाया जाएगा।  गल्ला जयदेव ने दोनों नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। राम मोहन नायडू तीन बार लोकसभा सदस्य रहे हैं, जबकि सबसे अमीर सांसद माने जाने वाले पेम्मासानी पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए हैं।
मंत्री राकेश सिंह भी शामिल  होंगे शपथ ग्रहण में
नई दिल्ली (जय लोक)। केंद्र में तीसरी बार एनडीए सरकार बनने पर आज  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री पूर्व सांसद राकेश सिंह भी शामिल होंगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » तीसरी बार शपथ लेकर मोदी रचेंगें इतिहास शिवराज-सिंधिया लेंगे मोदी कैबिनेट में शपथ
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket