Download Our App

Home » दुनिया » तेजस एमके 1ए में लगेगी अस्त्र मिसाइल, अगस्त में होगा ट्रायल

तेजस एमके 1ए में लगेगी अस्त्र मिसाइल, अगस्त में होगा ट्रायल

यह भारत की पहली स्वदेशी बियॉन्ड विजुअल रेंज मिसाइल है
नई दिल्ली। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (हेल) अगस्त में भारत का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान तेजस एमके1ए अपने पहले लाइव फायरिंग ट्रायल में अस्त्र एमके1 मिसाइल का परीक्षण करेगा। यह मिसाइल बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल श्रेणी की है, जो दुश्मन के विमान को दूर से मार गिराएगी। यह परीक्षण लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट कार्यक्रम के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। तेजस एमके1ए भारतीय वायुसेना के लिए एक 4.5 पीढ़ी का मल्टी-रोल लड़ाकू विमान है। इसे एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) ने डिज़ाइन किया है और हेल इसका निर्माण कर रही है।
यह विमान पुराने मिग-21, मिग-23 और मिग-27 जैसे लड़ाकू विमानों की जगह ले रहे हैं। तेजस एमके1ए में कुल 40 से ज्यादा तकनीकी सुधार किए गए हैं। इसकी खासियत है कि यह हल्का और फुर्तीला डिज़ाइन, बेहतर एवियोनिक्स और हथियार प्रणाली, लंबी रेंज और ज्यादा गतिशीलता, ऑटोमैटिक फॉल्ट डिटेक्शन सिस्टम अस्त्र एमके1 भारत की पहली स्वदेशी बियॉन्ड विजुअल रेंज मिसाइल है, जिसे डीआरडीओ ने विकसित किया है। इसमें गाइडेंस सिस्टम लगा है जो एक्टिव रडार होमिंग है। यह लक्ष्य पर सटीक वार, दुश्मन की इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग को मात देने की क्षमता है।

 

वडोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल ढहा, 9 की मौत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » तेजस एमके 1ए में लगेगी अस्त्र मिसाइल, अगस्त में होगा ट्रायल
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket