Download Our App

Home » दुनिया » दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में पीछे से घुसी मिनी बस, 4 की मौत, कई घायल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में पीछे से घुसी मिनी बस, 4 की मौत, कई घायल

कोटा। राजस्थान के कोटा जिले में रविवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चंबल पुल के पास एक तेज रफ्तार मिनी बस ने आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई, जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। बस में इंदौर से सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहा करौली का एक परिवार सवार था।
पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक हादसा सुबह करीब 5 बजे बुढ़ादित थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि मिनी बस चालक को झपकी आ गई, जिससे बस नियंत्रण खो दिया और बस आगे चल रहे ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी बस के परखच्चे उड़ गए। जिससे 4 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार गंभीर रूप से घायलों को निजी अस्पताल में शिफ्ट किया है। तीन घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। करौली के सीताबाड़ी इलाके में इस हादसे की खबर जैसे ही पहुंची, पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। सोनी परिवार इलाके में प्रतिष्ठित और सामाजिक रूप से सक्रिय माना जाता था। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

 

रज्जाक गैंग के तार हैदराबाद, बेंगलुरु से होते हुए दुबई, तुर्की तक पहुँचे रिमांड में पुलिस के सामने हो रहे खुलासे

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में पीछे से घुसी मिनी बस, 4 की मौत, कई घायल
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket