Download Our App

Home » जबलपुर » दो ट्रांसपोर्ट नगर होने के बावजूद बाजार और रहवासी क्षेत्रों में संचालित हैं ट्रांसपोर्ट कारोबार

दो ट्रांसपोर्ट नगर होने के  बावजूद बाजार और रहवासी क्षेत्रों में संचालित हैं ट्रांसपोर्ट कारोबार

हर दिन हजारों लोगों को होती है परेशानी, कलेक्टर और निगमायुक्त ने बल्देवबाग का हाल खुद देखा और दिए कार्रवाही के निर्देश

जबलपुर (जय लोक)। शहर में ट्रांसपोर्टर के लिए दो ट्रांसपोर्ट नगर संचालित हैं। जिनमें एक चंडालभाटा में तथा दूसरा महाराजपुर में संचालित है। दो ट्रांसपोर्ट नगर के होने के बावजूद आज भी बड़ी संख्या में शहर के रहवासी और बाजार क्षेत्रों में ट्रांसपोटर्स के कारोबार संचालित हैं। ट्रांसपोटर्स ज्यादातर अपना कारोबार सडक़ पर करते हैं। जिससे यातायात में भी बड़ी बाधा बनती है। सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब स्कूलों की छुट्टी होती है और शालाओं के वाहनों की आवाजाही में ट्रांसपोर्टरों के वाहन बाधा पैदा करते हैं। बाजार और रहवासी क्षेत्रोंं में ट्रांसपोटर्स के वाहनों की धमाचौकड़ी से हमेशा दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बना रहता है।
शहर में जो ट्रांसपोर्ट संचालित हैं उन्हें बाजार और शहरी क्षेत्रों से हटाने की दिशा में प्रशासन के स्तर पर गंभीरता से प्रयास नहीं हुए हैं। शाम को जब ट्रांसपोटरों के यहां सामान आना शुरू होता है तब बाजार क्षेत्रों में तो यातायात थम जाता है। मुख्य मार्गों पर लोगों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं अकेले बल्देवबाग, आगा चौक तथा उखरी मार्ग पर संचालित ट्रांसपोर्ट के कारण करीब 20 से अधिक कॉलोनियों के निवासियों के लिए यातायात की बड़ी समस्या बनी रहती है। जिससे हजारों-लाखों लोगों को रोज परेशानी होती है।
पिछले दिनों जब एसएआर की डिजिटाइजेशन कार्य की जाँच करने हेतु जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं आयुक्त नगर निगम राम प्रकाश अहिरवार बलदेव बाग में स्थित नगर निगम के जोन क्रमांक 5 में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि वहां पर कुछ ट्रांसपोर्ट रोड और ट्रक मालिकों के द्वारा नगर निगम के मैदान पर एवं सडक़ पर अवस्थित रूप से माल रखा गया है और वाहन पार्क किए गए हैं। इस कारण से आम जनता को वहां आने-जाने में काफी परेशानी को इन अधिकारियों ने खुद देखा। यह समस्या सालों से बनी हुई है। कुछ गिने चुने लोगों के कारण सालों से हजारों लाखों लोग रोज परेशान होते हैं।

बल्देवबाग क्षेत्र में ट्रांसपोर्टरों द्वारा पैदा की गई समस्या के निराकरण के लिए तत्काल कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं आयुक्त नगर निगम रामप्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों को सख्त कदम उठाने के लिए निर्देशित किया। आयुक्त श्री अहिरवार ने तत्काल उद्यान विभाग के अधिकारियों को बलदेवबाग नगर निगम जोन कार्यालय के सामने लंबे समय से कब्जा कर माल भरने का कार्य कर रहे ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही तत्काल नगर निगम के इस मैदान को सुरक्षित करने की दृष्टि से चारों तरफ  से फेंसिंग करने के लिए निर्देशित किया।
उद्यान विभाग की ओर से नगर निगम आयुक्त के आदेश के परिपालन में तत्काल दूसरे दिन यहां पर फेंसिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। इस कार्य से इस मुख्य मार्ग से गुजरने वाले प्रतिदिन के लाखों लोगों को जिनकी अनुमानित संख्या 2 से 3 लाख प्रतिदिन की बताई जाती है को राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।

नो एंट्री में भी होता है प्रवेश
बल्देवबाग क्षेत्र में यहां पर नो एंट्री में भी भारी वाहनों का प्रवेश कराया जाता है। ट्रांसपोर्टरों के द्वारा सडक़ पर माल रखा जाता है जिसके कारण हर कुछ देर में यहां पर जाम की स्थिति दिन में भी निर्मित होती है। शाम से लेकर रात तक तो यहाँ से पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। जिससे रोजाना यहां से गुजरने वाले हजारों लाखों लोगों को परेशानी होती है यह मार्ग सब्जी मंडी और मुख्य बाजार तक जाता है जिसकी वजह से बड़ी संख्या में महिलाओं को भी परेशानी होती है।
अपनी स्वार्थ की राजनीति करने वाले कुछ लोग इस नगर निगम के सख्त निर्णय के विरोध में भविष्य में नजर आ सकते हैं लेकिन जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन हर हाल में जनता को राहत पहुँचाने के कार्य की ओर अग्रसर है।

रायपुर से आया गाँजा, युवक-युवती गिरफ्तार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » दो ट्रांसपोर्ट नगर होने के बावजूद बाजार और रहवासी क्षेत्रों में संचालित हैं ट्रांसपोर्ट कारोबार
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket