Download Our App

Home » दुनिया » दो नहीं तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

दो नहीं तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

मचा हडक़ंप, मौके पर पहुँची पुलिस टीम
नई दिल्ली। दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी स्कूलों को मेल से भेजी गई है। इनमें से एक चाणक्यपुरी और दूसरा द्वारका और तीसरा प्रशांत विहार का है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि तलाशी के दौरान अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह दिल्ली के तीन स्कूलों में बम की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि सुबह करीब 8 बजे पुलिस को प्रशांत विहार और द्वारका सेक्टर 16 स्थित सीआरपीएफ स्कूलों के साथ-साथ चाणक्यपुरी स्थित एक अन्य स्कूल से बम की धमकी के बारे में कॉल आई । आगे कहा कि पुलिस दल तुरंत स्कूल परिसर की जांच के लिए पहुंची। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने कहा कि सोमवार सुबह द्वारका उत्तर थाने को एक पीसीआर कॉल मिली थी। जिसमें सीआरपीएफ स्कूल में बम की धमकी की सूचना दी गई थी। इलाके की तुरंत तलाशी ली गई। स्थानीय पुलिस, खोजी कुत्ते और बम निरोधक दस्ते स्कूल पहुंचे और जांच की। उन्होंने आगे कहा कि साइबर पुलिस विशेषज्ञ ईमेल के स्रोत का पता लगा रहे हैं।डीसीपी ने कहा कि स्कूल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
40 स्कूलों को मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी- बीते साल भी दिल्ली के 40 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। कई मामलों में दिल्ली पुलिस कार्रवाई भी कर चुकी है। लेकिन कई मामले पुलिस के लिए चुनौती भी बने।

 

रज्जाक के भाई अब्बास और रियाज को तलाशने पुलिस टीमें लगातार दे रही दबिश

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » दो नहीं तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
best news portal development company in india

Top Headlines

गुजरात आ रहे जहाज पर ईरानी हमलों के बाद भडक़ा भारत कहा- अब ऐसी घटनाएं न हों

नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य में थाईलैंड के एक मालवाहक जहाज पर हुए हमले के बाद भारत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त

Live Cricket