Download Our App

Home » अपराध » दो सौ बोरी पॉलीथिन जप्त, नगर निगम की टीम ने चंडालभाटा में की कार्रवाही, लगाया एक लाख रूपये का जुर्माना

दो सौ बोरी पॉलीथिन जप्त, नगर निगम की टीम ने चंडालभाटा में की कार्रवाही, लगाया एक लाख रूपये का जुर्माना

जबलपुर (जय लोक)
शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर निगम द्वारा लगातार आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी शहर में धड़ल्ले से अमानक प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है। जिसको लेकर निगम की टीम ने आज कार्रवाही करते हुए बड़ी मात्रा में पॉलीथिन जप्त की है। इस दौरान पॉलीथिन का अवैध भंडारण करने वाले गोदाम संचालक पर एक लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

यह कार्रवाही नगर निगम की स्वास्थ विभाग की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में की है। यहां एक गोदाम में दो सौ बोरी पॉलीथिन पाई गई, जिसे जप्त किया गया।
स्वास्थ विभाग की टीम को सूचना मिली कि चंडाल भाटा में स्थित दीपक रोड लाइंस में बड़ी मात्रा में अमानक पॉलीथिन का स्टॉक है। सूचना मिलते ही टीम ने यहां कार्रवाही की और दो सौ बोरी अमानक पॉलीथिन जप्त की। इस स्टॉक को शहर के विभिन्न हिस्सों में खपाने की योजना थी, जिसे नगर निगम ने समय रहते विफल कर दिया।

एक लाख का जुर्माना

नगर निगम की टीम ने ना सिर्फ पॉलीथिन का स्टॉक जप्त किया बल्कि गोदाम संचालक पर एक लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया गया।
कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा सहित सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र राज व अर्जुन यादव, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अनंत दुबे व राधा पवार, किशन दुबे और दल प्रभारी लक्ष्मण कोरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

नए वर्ष में होंगी निगम और मंडलों में नियुक्तियाँ , उपेक्षितों को मिल सकती है गद्दी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » दो सौ बोरी पॉलीथिन जप्त, नगर निगम की टीम ने चंडालभाटा में की कार्रवाही, लगाया एक लाख रूपये का जुर्माना
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket