Download Our App

Home » राजनीति » निगम मंडलों में कभी भी हो सकता है ताजपोशी का ऐलान, वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय बिश्नोई का नाम भी चर्चाओं में आया

निगम मंडलों में कभी भी हो सकता है ताजपोशी का ऐलान, वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय बिश्नोई का नाम भी चर्चाओं में आया

जबलपुर (जयलोक)।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार में प्रदेश में मौजूद 12 निगम और मंडलों में पदाधिकारियों की नियुक्तियों का ऐलान कभी भी हो सकता है। कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद यह ऐलान किया था कि वह जनवरी माह में निगम मंडलों में नियुक्तियां कर देंगे। वहीं अभी दो दिन पूर्व ही प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी नियुक्तियां शीघ्र होने का ऐलान कर दिया है। अब सब की निगाहें इन राजनीतिक नियुक्तियों पर लगी हुई हैं ।
निगम मंडलों के साथ ही प्राधिकरणों  में भी अध्यक्षों की नियुक्तियां होने की उम्मीद की जा रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और संघ के पदाधिकारियों ने निगम मंडलों में होने वाली नियुक्तियों के नाम को अंतिम रूप दे दिया है और सूची भी तैयार कर ली गई है। यह भी बताया जा रहा है कि निगम मंडलों के लिए तय किए गए नाम को दिल्ली से भी हरी झंडी मिल चुकी है। प्रदेश भाजपा के ऐसे नेता जो विधानसभा का चुनाव हार गए हैं और ऐसे नेता जो कि उपेक्षित  तथा हाशिए पर हैं उन्हें निगम मंडलों में नियुक्तियां  दी जा रही हैं। भाजपा के संगठन में जगह पाने से वंचित नेताओं को भी निगम मंडलों में नियुक्त किया जा सकता है।

विधायकों के नामों की चचा

मोहन सरकार में ऐसे विधायक जो कि मंत्री नहीं बन पाए हैं उनको भी निगम मंडलों में नियुक्त किया जा सकता है। ऐसे संभावित नामों में जबलपुर के पाटन क्षेत्र के विधायक अजय बिश्नोई का नाम भी है। कुछ निगम मंडल के अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा वहीं कुछ को राज्य मंत्री का दर्जा भी दिया जाएगा।
प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों के लिए निगम मंडलों के अलावा कॉलेज की जन भागीदारी समितियां तथा नगरी निकायों में एल्डरमेंन की नियुक्तियां भी बहुत शीघ्र की जाएंगी। प्रदेश के ऐसे शहर जहां विकास प्राधिकरण हैं वहां भी अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे।

एक साथ नहीं होगी घोषणा

निगम मंडलों में जो पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे उनकी नियुक्ति की घोषणा एक साथ नहीं की जाएगी ऐसा जानकार सूत्र बता रहे हैं। 12 निगम मंडलों में थोड़े-थोड़े अंतर से किश्त किश्त में नियुक्तियां की जाएंगी ।

संगठन में भी बनी है गुंजाइश

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने 29 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। लेकिन अभी भी संगठन में जगह न मिलने से कई दिग्गज नेता नाराज बताए जा रहे हैं। यह उम्मीद है कि संगठन में भी तीन उपाध्यक्ष और एक महामंत्री की नियुक्ति हो सकती है।

क्षेत्रीय और जातीय संतुलन

निगम मंडलों में नियुक्तियों को लेकर इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि प्रदेश के हिसाब से क्षेत्रीय संतुलन बना रहे। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि जातीय  संतुलन भी बना रहे। अब जब 3 वर्ष बाद विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं ऐसे समय में प्रदेश की मोहन सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों का महत्व बढ़ गया है।

 

विधायक परिवार के शुक्ला ब्रदर्स की बस में भीड़ ने लगाई आग

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » निगम मंडलों में कभी भी हो सकता है ताजपोशी का ऐलान, वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय बिश्नोई का नाम भी चर्चाओं में आया
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket