Download Our App

Home » Uncategorized » पीएम मोदी ने मन की बात में बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही का जताया दुख

पीएम मोदी ने मन की बात में बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही का जताया दुख

कहा-यह आपदा हर भारतीय के दिल को छूती है और देश के लिए बड़ी चुनौती है
नई दिल्ली (जयलोक)। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 125वें संस्करण में देशवासियों से बात की। इस बार कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मानसून के दौरान आई बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही का जिक्र किया और कहा कि यह प्राकृतिक आपदाएं पूरे देश की परीक्षा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि घर जल गए, खेत डूब गए और पुल, सडक़ें बह गईं। ऐसे समय में हर पीडि़त परिवार का दर्द हम सबका दर्द है।
पीएम मोदी ने कहा कि इस मानसून में देश के कई हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। कई लोगों की जान खतरे में आ गई है। पीएम ने इस बात पर दुख जताया कि यह आपदा हर भारतीय के दिल को छूती है और देश के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। पीएम मोदी ने आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों में जुटे सेना, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ समेत तमाम बचाव दलों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जहां भी संकट आया, वहां के लोगों को बचाने के लिए हमारे जवान और अन्य सुरक्षा बल हर कोई दिन-रात जुटे रहे। जवानों ने तकनीक का सहारा भी लिया। थर्मल कैमरे, लाइव डिटेक्टर, और स्निफर डॉग्स की मदद के साथ ड्रोन से निगरानी भी की। ऐसे अनेक आधुनिक संसाधनों के सहारे राहत कार्य में तेजी लाने की भरपूर कोशिश की गई। हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचाई गई और घायलों को एयरलिफ्ट कराया गया।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आपदा की घड़ी में सेना मददगार बनकर सामने आई। स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर, और प्रशासन, संकट की इस घड़ी में सभी ने हर संभव कोशिश की। इस दौरान पीएम मोदी ने हर उस नागरिक का दिल से धन्यवाद किया, जिन्होंने आपदा के समय मानवीयता को सबसे ऊपर रखा।
कार्यक्रक में बाढ़-बारिश की इस विपत्ति के बीच पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर से दो अच्छी खबरों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि पुलवामा के एक स्टेडियम में देश का पहला डे-नाइट क्रिकेट मैच खेला गया। यह अब तक एक नामुमकिन सपना था, लेकिन देश बदल रहा है और खेलों में नए-नए आयाम जुड़ रहे हैं।

 

1200 बच्चों ने लिया साइक्लोथॉन में भाग, दिया फिट रहने का संदेश ब्रिटिश फोर्ट और क्रीड़ा भारती के आयोजन में शामिल हुए विधायक अशोक रोहाणी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » पीएम मोदी ने मन की बात में बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही का जताया दुख
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket