Download Our App

Home » अपराध » पुरानी रंजिश पर माढ़ोताल में चली गोली, एक युवक घायल

पुरानी रंजिश पर माढ़ोताल में चली गोली, एक युवक घायल

जबलपुर (जयलोक)।  पुरानी रंजिश को लेकर माढ़ोताल में तीन मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने एक युवक पर दनादन गोलियाँ चलाईं। जिसमें एक युवक को गोली लगने की बात कही जा रही है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है जिसमें उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें मोटर साइकिल सवार युवक गोली मारकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। घायल का नाम शिवा रैकवार बताया जा रहा है जो आज दोपहर घर के बाहर बैठा था। तभी मोटर साइकिल से तीन युवक आए और गोली मारकर तेजी से भाग गए।   इस घटना के बाद आरोपी एक स्कूटर सवार युवक के पीछे भागे। फिलहाल, पुलिस उसकी हालत में सुधार की प्रतीक्षा कर रही है। उधर, पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।इस संबंध में पुलिस अब घायल के परिवार और दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि आरोपी दो युवकों को गोली मारने पहुँचे थे। जिसमें शिवा को गोली लगते ही उसका साथी मौके से भाग निकला।

 

विजय शाह की नीयत पर संदेह, अदालत ने कहा-13 अगस्त तक जांच रिपोर्ट दे एसआईटी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » पुरानी रंजिश पर माढ़ोताल में चली गोली, एक युवक घायल
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket