Download Our App

Home » दुनिया » बर्फीली हवाओं की चपेट में मध्यप्रदेश, कोहरे से जनजीवन बेहाल, पारा 4 डिग्री से नीचे लुढक़ा

बर्फीली हवाओं की चपेट में मध्यप्रदेश, कोहरे से जनजीवन बेहाल, पारा 4 डिग्री से नीचे लुढक़ा

भोपाल (जयलोक)। मध्यप्रदेश इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की दोहरी मार झेल रहा है। प्रदेश का उत्तरी और मध्य हिस्सा कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है, जबकि पहाड़ी राज्यों से आ रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। रविवार को ग्वालियर-चंबल अंचल समेत प्रदेश के करीब आधे हिस्से में घना और मध्यम कोहरा छाया रहा। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शहडोल जिले का कल्याणपुर प्रदेश ही नहीं, बल्कि कई हिल स्टेशनों से भी ज्यादा ठंडा रिकॉर्ड किया गया। शनिवार-रविवार की रात यहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो मसूरी, शिमला, श्रीनगर और मनाली जैसे ठंडे इलाकों से भी कम रहा।
सोमवार 16 जिलों में कोहरे का असर
सोमवार की सुबह भी हालात जस के तस बने रहे। ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज और रीवा में घना कोहरा छाया रहा। राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी इंदौर में भी मध्यम कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित रही। कई इलाकों में विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम रिकॉर्ड की गई, जिससे सडक़ और रेल यातायात पर सीधा असर पड़ा।
दिल्ली रूट की ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित
कोहरे का सबसे बड़ा असर दिल्ली से मध्यप्रदेश आने वाली ट्रेनों पर दिख रहा है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन रूट की कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंच रही हैं। मालवा एक्सप्रेस, झेलम, शताब्दी, सचखंड और पंजाब मेल जैसी ट्रेनें 6 से 8 घंटे तक लेट चल रही हैं। 16 दिसंबर के बाद से लगातार ट्रेन और फ्लाइट सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

 

मेरी राह सरल बनाने वाले अग्रज श्री अजित वर्मा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » बर्फीली हवाओं की चपेट में मध्यप्रदेश, कोहरे से जनजीवन बेहाल, पारा 4 डिग्री से नीचे लुढक़ा
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket