Download Our App

Home » अपराध » बलवा के बाद अब घर-घर तलाशी अभियान शुरू दोनों पक्षों से 20 लोग हुए गिरफ्तार, 150 लोगों पर मामला दर्ज

बलवा के बाद अब घर-घर तलाशी अभियान शुरू दोनों पक्षों से 20 लोग हुए गिरफ्तार, 150 लोगों पर मामला दर्ज

जबलपुर (जयलोक)। ओमती थाना क्षेत्र के आठ नल इलाके में कल रात को एक बार फिर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद को दौरान एक पक्ष के करीब सौ लोग दूसरे पक्ष के लोगों को मारने के लिए सडक़ों पर उतर आए। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि अन्य थानों का पुलिस बल बुलाना पड़ा।
जिसके बाद पुलिस ने लाठियाँ भांजकर भीड़ को खदेड़ा। वहीं क्षेत्र में सुअरमार बम भी फेंके गए। हालांकि पुलिस सुअरमार बम चलने की वारदात से इंकार कर रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए घर-घर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
हथियारों से लैसे थे नकाबपोश – क्षेत्रीय लोगों की मानें तो रात दस बजे करीब सौ लोग चेहरे पर कपड़ा बांधकर हंगामा करने लगे। सभी लाठियों और हथियारों से लैस थे। कई लोग सुआरमार बम लेकर एक के बाद एक हमले कर रहे थे। बम फटने से एक दर्जन से अधिक धमाके हुए। जिससे दूसरे पक्ष में भगदड़ मच गई। कुछ लोग घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध जताते हुए थाने ओमती थाने का घेराव भी किया।
पुलिस ने मौके पर 20 को किया गिरफ्तार- विवाद के दौरान भाग रहे दोनों पक्षों के 20 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कल रात को पुलिस ने 70 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था वहीं आज सुबह उनकी संख्या 150 के आसपास पहुँच गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यहां शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
आज भी तैनात रहा पुलिस बल- पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो जून की रात को हुए विवाद को लेकर कल फिर विवाद उपजा था। जिसको देखते हुए आठ नल इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आज सुबह भी यहां पुलिस कर्मचारी चप्पे चप्पे पर तैनात रहे। वहीं ऐसे लोगों पर भी नजर रखी जा रही है जो विवाद को तूल दे सकते हैं।
शराबखोरी को लेकर हुआ था विवाद- तीन जून की रात को शराब खोरी को लेकर इस क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था।
जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर वाहनों में आग लगा दी थी। माहौल बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उडिय़ा मोहल्ला के युवकों का भरतीपुर क्षेत्र के सोनकर समाज के युवकों से शराबखोरी को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों से सैकड़ों युवक आ गए। जिन्होने एक दूसरे के साथ गाली-गलौज कर पथराव शुरु कर दिया।
गुस्साए युवकों ने सडक़ किनारे खड़ी मोटर साइकलों को आग के हवाले कर दिया।

इनका कहना है
कल रात को फिर पुराने विवाद को लेकर आठ नल में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है वहीं 150 के आसपास लोगों पर मामला दर्ज किया है। विवाद की स्थिति फिर से ना बने इसलिए यहां पुलिस बल तैनात किया गया है।

पंकज मिश्रा,
सीएसपी ओमती

आठ नल में हुए विवाद में 20 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। विवाद और हंगामा करने वाले अन्य लोगों की तलाश जारी है। वहीं बम चलने की खबर अफवाह है।

वीरेन्द्र सिंह पवार,
ओमती थाना प्रभारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » बलवा के बाद अब घर-घर तलाशी अभियान शुरू दोनों पक्षों से 20 लोग हुए गिरफ्तार, 150 लोगों पर मामला दर्ज