Download Our App

Home » दुनिया » भाजपा की नई कार्यकारिणी में 60 प्रतिशत चेहरे बदलेंगे

भाजपा की नई कार्यकारिणी में 60 प्रतिशत चेहरे बदलेंगे

भोपाल (जयलोक)। मध्य प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी को लेकर चल रहा मंथन पूरा हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ प्रदेश पदाधिकारियों के नामों पर चर्चा करने के बाद लिस्ट तैयार कर ली है। इसे मंजूरी के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जा रहा है। हेमंत खंडेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष बने 97 दिन हो चुके हैं। वे 2 जुलाई को इस पद पर नियुक्त किए गए थे। वे फिलहाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की बनाई गई टीम के साथ ही काम कर रहे हैं। बीते तीन महीनों से वे लगातार कार्यकर्ताओं से मुलाकातें कर रहे हैं। बीजेपी के सूत्र बताते हैं कि दिवाली के पहले प्रदेश कार्यकारिणी घोषित हो सकती है।
वीडी शर्मा मध्य प्रदेश भाजपा के 5 साल 4 महीने 17 दिन तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। उन्हें 15 फरवरी 2020 को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। कोरोना संकट के चलते उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया था। फिर संगठन चुनाव में हुई देरी के कारण उनका कार्यकाल अघोषित रूप से बढ़ता गया। वीडी शर्मा के साथ प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल रहे 8 पदाधिकारी सांसद और 8 पदाधिकारी विधायक बन चुके हैं। किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी सांसद और मंत्री बन गए हैं।
कार्यालय प्रभारी और महामंत्री के लिए जोड़-तोड़
बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए नेताओं ने दिग्गजों से खूब सिफारिश लगवाई है। सबसे ज्यादा लॉबिंग प्रदेश महामंत्री बनने के लिए कराई गई है। प्रदेश कार्यालय प्रभारी और कार्यालय मंत्री के लिए भी नेताओं ने नए प्रदेश अध्यक्ष से कई बार मेल-मुलाकातें की हैं।
मंत्री, सांसद बने मोर्चों के अध्यक्ष बदलेंगे
बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही मोर्चों के अध्यक्ष भी बदले जाएंगे। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह सामाजिक न्याय मंत्री बन चुके हैं। वहीं, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह होशंगाबाद से सांसद चुने जा चुके हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया राज्यसभा सांसद बन चुकी हैं। ऐसे में इन मोर्चों के अध्यक्षों के साथ ही युवा मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जाएंगे।
पुराने संगठन मंत्रियों की वापसी संभव
सितंबर 2021 में बीजेपी ने संभागीय संगठन मंत्रियों को हटा दिया था। बीजेपी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शैलेंद्र बरुआ (जबलपुर और होशंगाबाद), आशुतोष तिवारी (भोपाल और ग्वालियर), जितेंद्र लिटोरिया (उज्जैन), श्याम महाजन (रीवा और शहडोल), जयपाल चावड़ा (इंदौर) और केशव सिंह भदौरिया (सागर और चंबल) को संभागीय संगठन मंत्री पद से हटाकर प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य बनाया था। इन संगठन मंत्रियों में केशव भदौरिया को छोडकऱ 5 नेताओं को राज्य सरकार ने मंत्री का दर्जा देकर निगम मंडलों में एडजस्ट किया था। अब बीजेपी की नई प्रदेश कार्यकारिणी में इन पुराने संगठन मंत्रियों की वापसी हो सकती है।

 

सिरपकाण्ड में सीएम सख्त, एक आईएस ड्रग कंट्रोलर को हटाया, तीन अधिकारी निलंबित, भोपाल, जबलपुर, छिंदवाड़ा के औषधि निरीक्षक निलंबित

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » भाजपा की नई कार्यकारिणी में 60 प्रतिशत चेहरे बदलेंगे
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket