Download Our App

Home » जबलपुर » भाजपा ने सरदार पटेल की जयंती पर निकाली यूनिटी मार्च

भाजपा ने सरदार पटेल की जयंती पर निकाली यूनिटी मार्च

सरदार पटेल ने देश को एकसूत्र में पिरोकर इसका महत्व समझाया

जबलपुर (जयलोक)।  एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर मध्य विधानसभा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सरदार 150 यूनिटी मार्च का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा अन्नपूर्णा पंचकोसी मंदिर निवाडग़ंज से शुरू होकर कमानिया गेट, सराफा चौक,कोतवाली, मिलोनीगंज, हनुमानताल से होते हुए पूर्व विधानसभा में पहुंची। इस दौरान सांसद आशीष दुबे, विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत और फिट इंडिया अभियानों से जुडक़र राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार भी निरंतर ऐसी प्रेरणादायक पहल कर रही है। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन प्रेम, एकता और सहयोग का प्रतीक है। उनके कार्य और विचार हमें देश की एकता बनाए रखने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

विधायक डॉ पाण्डेय ने नागरिकों से प्रधानमंत्री मोदी के स्वदेशी अपनाओ मंत्र को अपनाने का आह्वान किया, ताकि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य साकार हो सके। इस दौरान पूर्व विधायक शरद जैन, पूर्व महापौर प्रभात साहू, स्वाति सदानंद गोडबोले, शरद अग्रवाल, पंकज दुबे, सुधीर नायक आदि उपस्थित रहे।

यश घनघोरिया की जीत से  प्रदेश में जबलपुर की राजनैतिक पहचान मजबूत हुई : तन्खा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » भाजपा ने सरदार पटेल की जयंती पर निकाली यूनिटी मार्च
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket