
जबलपुर (जयलोक)
जबलपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत और केन्द्र में तीसरी बार बनने जा रही मोदी सरकार के प्रति जनता द्वारा दिए गए आशीर्वाद का जश्न मनाते हुए पूर्व सांसद और वर्तमान कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने अपने नागपाल गार्डन स्थित कार्यालय में मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महापौर अन्नू भी उपस्थित थे। भाजपा के पार्षद और संगठन के पदाधिकारी भी खुशी मनाते और मतदाताओं को आभार व्यक्त करते हुए नजर आए।


Author: Jai Lok
