Download Our App

Home » राजनीति » मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर है भाजपा और कांग्रेस की नजर

मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर है भाजपा और कांग्रेस की नजर

भोपाल (जयलोक)
मध्य प्रदेश राज्य में लोकसभा चुनाव के तीन चरणों में मतदान हो चुका है और चौथे चरण के लिए बिसात पूरी तरह बिछ चुकी है। इस चरण में निमाड़-मालवा इलाके की 8 सीटों पर 13 मई को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के लिए 24 घंटे से भी कम का वक्त बचा है, इसलिए दोनों प्रमुख राजनीतिक दल – भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जिन आठ सीटों पर सोमवार को मतदान होना है, ये सभी इस समय भाजपा के कब्जे में है। भाजपा जहां अपनी बढ़त बनाए रखना चाहती है, वहीं कांग्रेस यहां सेंधमारी करने के लिए जोर लगा रही है। एक तरफ जहां भाजपा ने अपनी पूरी टीम को मैदान में उतार दिया है तो दूसरी ओर कांग्रेस भी प्रचार अभियान में पीछे नहीं है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के अलावा अन्य नेता चुनाव प्रचार अभियान में लगे हुए हैं। निमाड़-मालवा इलाके की इन 8 सीटों पर शनिवार की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले दोनों ही दलों के बड़े नेता अंतिम दांव चलने की तैयारी में हैं। भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय सहित कई अन्य नेता बैठकें, सभाएं और कार्यकर्ता सम्मेलन से लेकर रोड शो तक कर रहे हैं। कोई हेलीकॉप्?टर से उड़ान भर रहा है तो कोई सडक़ नाप रहा है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर है भाजपा और कांग्रेस की नजर
best news portal development company in india

Top Headlines

धुरेड़ी के दिन जबलपुर में युवक की हत्या, देखिए वीडियो, 5 आरोपियों के पीछे पुलिस जल्द कर लेगी गिरफ्तार

जबलपुर जय लोक अपडेट। बार-बार घर के सामने रंग गुलाल खेल कर गंदा करने की बात पर उपजा विवाद एक

Live Cricket