
भोपाल (जयलोक)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओबीसी आरक्षण को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद कहा कि इस मुद्दे पर प्रदेश के सभी राजनीतिक दल एकमत हैं। बैठक में भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी की भावना है कि मध्य प्रदेश में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण मिले। विधानसभा में भी सभी दलों ने इस पर सहमति जताई थी। फिलहाल यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, जहां 22 सितंबर से रोजाना सुनवाई होगी। अदालत में अलग-अलग वकील बहस कर रहे हैं। हमारी इच्छा है कि सभी वकील आपस में चर्चा कर एकमत रणनीति बनाएं और राज्य का पक्ष मजबूती से रखें।
ओबीसी आरक्षण में शामिल प्रदेश के सभी दलों के नेता – उन्होंने बताया कि सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया है कि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका तीनों मिलकर ओबीसी आरक्षण को लागू कराने के लिए संयुक्त प्रयास करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तय किया है कि 10 सितंबर से पहले सभी वकील एकसाथ बैठकर साझा रणनीति बनाएंगे। इस समय 13 प्रतिशत पदों पर भर्ती कोर्ट की रोक के कारण लंबित है। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द इस अवरोध को दूर कर सभी योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा सके, ताकि कोई उम्मीदवार अपने अधिकार से वंचित न रहे।
कार से निकले युवक की बरगी नहर में मिली लाश मामला संदिग्ध, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Author: Jai Lok







