Download Our App

Home » अपराध » महापौर के निर्देश पर आयुक्त ने पकड़ा सफाई कार्य में हाजरी के खेल, 40 की जगह काम कर रहे थे 13 सफाई कर्मी, अधिकांश वार्ड की यही स्थिति अनुपस्थित रहने वाले सफाई कर्मियों का कटेगा वेतन-निगमायुक्त

महापौर के निर्देश पर आयुक्त ने पकड़ा सफाई कार्य में हाजरी के खेल, 40 की जगह काम कर रहे थे 13 सफाई कर्मी, अधिकांश वार्ड की यही स्थिति अनुपस्थित रहने वाले सफाई कर्मियों का कटेगा वेतन-निगमायुक्त

जबलपुर,  (जयलोक)। आज तिलहरी पहुँचे निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार का माथा उस वक्त ठनका जब सफाई संरक्षकों की उपस्थित कम दिखाई दी। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के निर्देश पर आयुक्त और स्वास्थ विभाग की टीम लगातार सफाई व्यवस्था को और अभी मजबूत करने के काम करने में लगी है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद महापौर अन्नू के निर्देश पर आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार आज सुबह स्वास्थ विभाग की टीम के साथ अचानक शहर के कुछ क्षेत्रों में दौरा करने पहुँचे। महापौर अन्नू और आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार दोनों ही सफाई व्यवस्था को और बेहतर और दुरुस्त करना चाहते हैं।

पुराना है हाजरी का खेल कई लोग हैं शामिल

सफाई कर्मचारियों के हाजरी के खेल में केवल ठेकदार ही शामिल नहीं है। अकेले यह घोटाला करना और उसको हर महीने जारी रखना केवल ठेकेदार के बस का नहीं है। अब आयुक्त ने यह खेल पकड़ लिया है तो उन लोगों तक भी भ्रष्टाचार की लगी आग की आँच जाना चाहिए जो निरंतर निगम की पगार पर यह घोटाला और भ्रष्टाचार करते आ रहे हैं। तिलहरी के एक वार्ड में सफाई कार्य के लिए 40 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी वहां मात्र 13 सफाई कर्मचारी ही मिले। जिसको लेकर निगमायुक्त ने अधिकारियों और ठेकेदारों की क्लॉस लगा दी। उन्होंने सख्त लहजे में संबंधित ठेकेदार को फोन लगाकर सही उपस्थिति और खुद फील्ड पर निकलने की चेतावनी दी। इसके साथ ही निगमायुक्त ने यह भी कहा कि अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जायेगा।

मुख्य मार्ग होंगे व्यवस्थित

निगमायुक्त ने इस दौरान यह भी कहा कि मुख्य मार्गों को सुव्यवस्थित बनाया जाएगा, एक ओर जहां सडक़ों के किनारे खुशबूदार पौधे लगेंगे, तो वहीं दूसरी ओर सडक़ों के किनारे जमे अतिक्रमणों को भी हटाया जाएगा। जिससे मुख्य मार्ग ना सिर्फ  सुंदर दिखेंगे बल्कि यातायात भी व्यवस्थित होगा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों से कहा कि सडक़ों के किनारे गंदगी और कचरे का ढेर ना दिखाई दे। निगमायुक्त ने कहा कि विद्युत पोलों पर अवैध रूप से पोस्टर बैनर लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने निरीक्षण के दौरान होर्डिंग्स प्रभारी और अतिक्रमण अधिकारी को निर्देश दिए और इस पर कार्रवाही करने की बात कही। निगमायुक्त श्री अहिरवार के साथ निरीक्षण के मौके पर अपर आयुक्त अरविंद शाह, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र कौरव, कुलदीप तिवारी, अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से, सहायक यंत्री अभिनव मिश्रा, संतोष पांडे, अभिषेक तिवारी, दीप्ति भन्नारिया, सौरभ त्रिपाठी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, पोला राव, दल प्रभारी लक्ष्मण कोरी आदि उपस्थित रहे।

मनुष्य देह, दुर्लभ कलपुर्जों से चलित अद्भुत मशीन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » महापौर के निर्देश पर आयुक्त ने पकड़ा सफाई कार्य में हाजरी के खेल, 40 की जगह काम कर रहे थे 13 सफाई कर्मी, अधिकांश वार्ड की यही स्थिति अनुपस्थित रहने वाले सफाई कर्मियों का कटेगा वेतन-निगमायुक्त
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket