Download Our App

Home » अपराध » मीडिया कर्मियों के सामने महिला पर हुआ हमला, कैमरे में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

मीडिया कर्मियों के सामने महिला पर हुआ हमला, कैमरे में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

महिला शिक्षिका के साथ मिठाई दुकान संचालक भाई ने की रोड पर मारपीट

दुकान के अंदर मां को बंद कर चले गए थे पति-पत्नी ,पुलिस ने दर्ज किया दोनों के खिलाफ मामला

जबलपुर जय लोक। निजी स्कूल में काम करने वाली शिक्षिका ने लॉर्डगंज थाने रिपोर्ट दर्ज करवाई की वो गेट न.04 डा. असीम वाजपेयी के बाजू से प्रेम मंदिर के पास थाना मदन महल में रहती है। महर्षि विद्यालय में टीचर के पद पर कार्यरत है दिनांक 08.02.25 को करीब शाम करीब 04.00 बजे मेरी माँ सुगंधी बाई गुप्ता ने मोबाईल फोन से बताई कि बेटा मनीष गुप्ता व उसकी पत्नी शिखा गुप्ता दुकान के अंदर मुझे बंद करके बाहर से ताला लगाकर चले गये है । तब मैं गेट नं.02 के सामने हनुमान मंदिर के बाजू में न्यू गुप्ता स्वीट्स आकर देखी दुकान का ताला बंद था। माँ दुकान के अंदर बंद थी ।

 

उसी समय मनीष गुप्ता व उसकी पत्नि शिखा गुप्ता आये मैं उनसे बोली कि माँ को क्यों बंद कर दिये हो इसी बात को लेकर मनीष गुप्ता व शिखा गुप्ता मुझे माँ बहन की गंदी गंदी गालियाँ देने लगे तू कौन होती है बोलने वाली और मुझे मनीष गुप्ता बाल पकड़कर घसीट दिया तथा उसकी पत्नि शिखा गुप्ता ने हाथ घूंसों से मारपीट किये हैं। मारपीट के समय मेरा मोबाईल गिर गया, मारपीट से मुझे सिर मे, चेहरे में बाँये तरफ, गले में मूंदी चोटें आई है । घटना को मेरी माँ सुगधी बाई भाई मनोज गुप्ता ने देखा है तथा बीच बचाओ किया है। जाते समय दोनों ने जान से मारने दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मिठाई दुकान के संचालक मनीष गुप्ता और उसकी पत्नी शिखा गुप्ता के खिलाफ बीएस की धारा 296 115 (1) 127(2) 35(1) 2 (3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » मीडिया कर्मियों के सामने महिला पर हुआ हमला, कैमरे में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket