Download Our App

Follow us

Home » जबलपुर » मुख्यमंत्री आज जबलपुर में ,1389 करोड़ के विकास कार्य करेंगे प्रारंभ : कलेक्टर के पुत्र के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करने मोहन यादव जाएँगे

मुख्यमंत्री आज जबलपुर में ,1389 करोड़ के विकास कार्य करेंगे प्रारंभ : कलेक्टर के पुत्र के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करने मोहन यादव जाएँगे

जबलपुर (जयलोक)। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज जबलपुर प्रवास होने जा रहा है। शाम को 4:15 बजे वह जबलपुर आएंगे। सबसे पहले जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के पुत्र के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए कलेक्टर निवास पर पहुंचेंगे। इसके बाद पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले बड़े विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। आज मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव जबलपुर को 1389 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण कर इसकी सौगात देंगे। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ पीडब्ल्यूडी मंत्री और पश्चिम के विधायक और राकेश सिंह भी उपस्थित रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सर्वप्रथम गौतम जी की मढिय़ा पहुंचेंगे, इसके पश्चात आनंद कुंज गढ़ा बाजार से राधा कृष्ण बावली गढ़ा होते हुए पंडा की मढिय़ा से मेडिकल होकर संग्राम सागर, बाजना मठ पहुंचेंगे। यहां संग्राम सागर में जल संरक्षण और पौधारोपण के साथ ही विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण करेंगे। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह एवं नगर के विधायक, महापौर एवं अन्य जन प्रतिनिधि संग्राम सागर तालाब में सफाई अभियान के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » मुख्यमंत्री आज जबलपुर में ,1389 करोड़ के विकास कार्य करेंगे प्रारंभ : कलेक्टर के पुत्र के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करने मोहन यादव जाएँगे
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket