Download Our App

Home » Uncategorized » राखी के त्यौहार पर महँगाई की मार

राखी के त्यौहार पर महँगाई की मार

राखी, रूमाल, कपड़ा, मीठा सबकुछ महंगा

जबलपुर (जयलोक)। भाई बहन के पवित्र बंधन और स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन को अब 2 दिन शेष है। शनिवार 9 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व परंपरानुसार मनाया जा रहा है। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। व्यापारी और ग्राहकों में खासा उत्साह है। लेकिन महँगाई की मार से व्यापारी भी परेशान हैं और ग्राहक भी। राखी, रूमाल और कपड़ों से लेकर मेवा मिष्ठान के दाम भी 20 से 40 प्रतिशत तक बढ़े हैं। महँगाई ने मीठे की मिठास को कम कर दिया है तो वहीं त्यौहारों के उत्साह और उमंग को औपचारिकता में तब्दील कर दिया है। इससे बाजारों को जोरदार ग्राहकी नहीं मिल पा रही है। अलवत्ता चूड़ी, बिंदी और सौंदर्य प्रसाधन की अच्छी खरीददारी ब्राण्डेड कपड़ों की खरीददारी ने लोगों को आंशिक राहत दे रखी है।

 

साल दर साल महँगाई बढ़ती जा रही है। औसत मध्यम आय वर्गीय परिवारों के लिए रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में मुश्किलें हो रही हैं। त्यौहारों के वक्त ये मुश्किल और बढ़ जाती है। बहरहाल त्यौहार लोग मनाते ही है और खरीदारी करते ही है। कोई एडवांस लेकर तो कोई उधार लेकर त्यौहार मनाता है।

 

नगर के प्रतिष्ठित मिष्ठान विके्रता न्यू इंदौर सेव भंडार के संचालक कैलाश साहू और दीपक साहू ने बताया कि मावा और ड्राय फूट्स से निर्मित मिठाईयों के दाम लगातार बढ़ रहे है। लिहाजा मैदा और बेसन से बनी मिठाइयों के साथ-साथ आम लोगों में चाकलेट का चलन बढ़ा है। त्यौहारों के वक्त जरूर उत्साह में लोग अपनी सामर्थ के अनुसार पसंद का ख्याल रखते हैं। खासतौर से मावा से बनी मिठाइयों में काजू कतली, काजू अंजीर, काजू सीताफल, काजू कलश आदि मिठाइयां 1 हजार से 12 सौ से हजार रूपये किलो तक बिक रही हैं। जबकि खोवे की बर्फीयाँ 480  रुपए किलो से कम नहीं है। तेल और बेसन के दाम बढऩे से नमकीन के रेट भी बढ़े हैं। दीपक साहू का कहना है कि उन्होंने हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखते हुए सबकी हैसियत के मुताबिक अपने शो-रूम के काउंटर में मिठाइयाँ उतारी हैं। इनमें मलाई टिक्की, संगम बर्फी स्पेशल मोतीचूर के लड्डू, मावा डोडा और नारियल लड्डू छैना रोल, बालूशाही मगज के लड्डू आदि शामिल हैं।

 

दुकान में सजी आकर्षक राखियाँ
दुकानों और सडक़ पर लगी दुकानों में ग्राहकों को लुभाने तरह तरह की आकर्षक राखियाँ दुकानों में उपलब्ध हैं। जिसमें बच्चों के लिए उनके पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर की राखिया मौजूद हैं तो वहीं युवाओं के लिए भी उनकी पसंदीदा राखियाँ पसंद है। हालांकि इस बार राखियों में 50 से 60 रूपये की वृद्धि देखी जा रही है।

जगद्गुरु शंकराचार्य द्वारकाशारदा पीठाधीश्वर स्वामी श्रीसदानंद सरस्वती जी महाराज ने श्री सिद्धेश्वर महादेव का किया पूजन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » राखी के त्यौहार पर महँगाई की मार
best news portal development company in india

Top Headlines

गुजरात आ रहे जहाज पर ईरानी हमलों के बाद भडक़ा भारत कहा- अब ऐसी घटनाएं न हों

नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य में थाईलैंड के एक मालवाहक जहाज पर हुए हमले के बाद भारत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त

Live Cricket