Download Our App

Home » भारत » शराब पीकर स्कूल पहुँची लेडी टीचर, सस्पेंड

शराब पीकर स्कूल पहुँची लेडी टीचर, सस्पेंड

स्टाफ से बोली-12 बजा दूँगी, ये मेरा स्कूल

भोपाल (जय लोक)। मनावर तहसील के ग्राम सिंघाना स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षिका के खिलाफ गंभीर अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षिका शराब पीकर स्कूल पहुंची और हंगामा किया। वीडियो बहुप्रसारित हुआ है, जिसमें नजर आ रहा है कि समझाइश देने पर शिक्षिका कह रही है कि तुमने कुछ बोला तो बारह बजा दूंगी, ये मेरा स्कूल है।

शिक्षकों ले उच्चाधिकारियों से की शिकायत
इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य शिक्षकों द्वारा उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है। शिक्षकों की शिकायत के अनुसार, शिक्षिका कविता कोचे विद्यालय में लगातार शराब के नशे में पहुंचती है और स्टाफ व विद्यार्थियों के समक्ष अभद्र भाषा का प्रयोग करती हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कोचे का यह व्यवहार स्कूल के अनुशासन को नुकसान पहुंचा रहा है और बच्चों के मानसिक एवं नैतिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। प्रधान अध्यापिका ममता राठौड़ ने बताया कि बच्चों से सूचना मिली थी कि मैडम ने ड्रिंक कर रखी है।

 

हमने पहले भी इन्हें समझाइश दी थी कि अगर आपको पीना है तो घर पर पीजिए। शिक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एनएस बरकड़े ने कहा कि शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

समझाने के बाद भी शिक्षिका के व्यवहार में कोई सुधार नहीं
विद्यालय स्टाफ ने बताया कि यह स्थिति बीते कई दिनों से निरंतर बनी हुई है और समझाइश देने के बावजूद शिक्षिका के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया है। यह घटनाक्रम तब सामने आया, जब कलेक्टर स्वयं सिंघाना ब्लॉक के भ्रमण पर थे, जिससे यह सवाल भी उठता है कि क्या अधिकारियों को जमीनी हकीकत की जानकारी है? स्थानीय शिक्षकों का कहना है कि यदि कलेक्टर अचानक मनावर ब्लॉक के स्कूलों का निरीक्षण करे, तो अधिकांश शालाओं में शिक्षकों की अनुपस्थिति या अन्य अव्यवस्थाएं उजागर हो सकती हैं।

दिनेश मेरा है…अन्नू मेरा नहीं था…अन्नू को तन्खाजी और तरुण ने बनाया था…सौरभ मेरा नहीं है- लखन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » शराब पीकर स्कूल पहुँची लेडी टीचर, सस्पेंड
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket