Download Our App

Home » अपराध » संपत्ति विवाद पर दोहरी हत्या, छोटे भाई ने भाई और भाभी की ली जान

संपत्ति विवाद पर दोहरी हत्या, छोटे भाई ने भाई और भाभी की ली जान

घमापुर के बल्दीकोरी की दफाई की घटना

जबलपुर (जयलोक)। घमापुर थाना अंतर्गत आज सुबह संपत्ति विवाद को लेकर छोटा भाई अपने बड़े भाई और उसकी पत्नी की जान का दुश्मन बन गया। कई दिनों से चले आ रहे सम्पत्ति के विवाद ने आज खूनी रूप ले लिया जिसमें छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी पर धारदार वार से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार बताया जा रहा है। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सन्नाटा छाया हुआ है।
मामला बल्दीकोरी की दफाई का है। यहां रहने वाले बबलू चौधरी और संजय चौधरी के बीच संपत्ति में बंटवारे को लेकर कई दिनों से विवाद चला आ रहा है। कई बार दोनों के बीच हाथापाई हुई। लेकिन परिवार वालों और पड़ोसियों के हस्ताक्षेप के बाद विवाद किसी तरह शांत हो गया। लेकिन आज सुबह फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसमें छोटे भाई बबलू ने बड़े भाई संजय और उसकी पत्नी बबीता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। कुछ ही देर में दोनों की मौत हो गई। वहीं वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

चीखपुकार सुनकर पहुँचे पड़ोसी
दोनों भाईयों के बीच संपत्ति को लेकर पूर्व में कई बार विवाद हो चुका है। आज भी दोनों का जब विवाद हुआ तो लोगों ने इसमें ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब यह विवाद चीखों में बदल गया तो पड़ोसी संजय के घर की ओर दौड़े। जहां उन्होंने संजय और उसकी पत्नी को लहुलुहान हालत में जमीन पर पड़ा देखा। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची घमापुर पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी बबलू की तलाश शुरू कर दी है।

मकान के बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद
पड़ोसियों का कहना है कि दोनों भाईयों के बीच मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार वालों ने दोनों को कई बार समझाने की कोशिश की। भाई दूज के दिन बहनों ने भी दोनों को बैठाकर समझाया। लेकिन आज सुबह बबलू ने गुस्से में आकर भाई और भाभी की हत्या कर दी।

माँ की लाश देखकर चीख उठा बेटा
चाचा के द्वारा माँ और पिता की हत्या करते देख बेटा चीख उठा। डरकर बच्चे ने पड़ोसियों के घर में पनाह ली। जिससे उसकी जान बच सकी। पड़ोसियों ने जब देखा तो घर पर और सडक़ पर खून फैला हुआ था।

बाइक से भिड़ी बस में लगी आग, 22 की मौत मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » संपत्ति विवाद पर दोहरी हत्या, छोटे भाई ने भाई और भाभी की ली जान
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket