Download Our App

Home » शिक्षा » सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल के छात्र ने तैराकी प्रतियोगिता में लहराया परचम

सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल के छात्र ने तैराकी प्रतियोगिता में लहराया परचम

समरथ ने ऑल इंडिया में हासिल की 9वी रैंक

जबलपुर (जयलोक)।  सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल के कक्षा आठवीं के  छात्र समरथ खरे ने सीबीएसई नेशनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया में 9 वीं रैंकिंग हासिल की। तैराकी प्रतियोगिता उड़ीसा भुवनेश्वर में 11 से 14 अक्टूबर आयोजित हुआ था जिसमें 3000 से अधिक तैराकों ने भाग लिया था एवं एसजीएफआई स्टेट स्विमिंग प्रतियोगिता जो 3 से 7 अक्टूबर तक भोपाल में आयोजित हुआ जिसमें मध्य प्रदेश के अधिक तैराको ने हिस्सा लिया समरथ खरे ने एसजीएफआई में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड के साथ अंडर 14 बॉयस में चैम्पियनशिप अपने नाम किए। तैराक समरथ का चयन एसजीएफआई राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए भी हुआ जो 24 नवंबर से राजकोट में होने वाली है।
विद्यालय के कोच शिवम श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में तैराक ने जीत का परचम लहराया। समरथ खरे की अनूठी सफलता पर स्कूल चेयरमैन अनिल ग्रोवर, डायरेक्टर तरंग ग्रोवर, प्राचार्य राजीव कुमार सिंह, मध्य प्रदेश तैराकी संघ के सह सचिव सुनील कुमार पटेल ,नवराज सिंह और शिवम पटेल, सार्थक पटेल ने बधाई देते हुए खुशी जताई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » शिक्षा » सत्य प्रकाश पब्लिक स्कूल के छात्र ने तैराकी प्रतियोगिता में लहराया परचम
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket