Download Our App

Home » Uncategorized » साइबर ठगी से बचाने जबलपुर पुलिस ने किया बच्चों को जागरूक, ब्रिटिश फोर्ट स्कूल के साथ मिलकर जबलपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

साइबर ठगी से बचाने जबलपुर पुलिस ने किया बच्चों को जागरूक, ब्रिटिश फोर्ट स्कूल के साथ मिलकर जबलपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

जबलपुर (जय लोक)।  सामान्य शिक्षा के ज्ञान के साथ-साथ समाज के जरूरी विषयों पर भी बच्चों को जागरूक होना बेहद ही आवश्यक है। इसी क्रम में जबलपुर पुलिस के द्वारा ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन स्कूल में  सायबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर  स्कूल,कॉलेज के छात्र,छात्राओं को सायबर संबंधी अपराधों से बचने के उपायों से अवगत कराते हुये सायबर अपराधों के सम्बंध में जागरूक किया जा रहा है।
 ब्रिटिश फोर्ड स्कूल के डायरेक्टर अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक लेखक अनुराग सोनी की उपस्थिति में उप पुलिस अधीक्षक  अंजुल अयंक मिश्रा द्वारा  स्कूल के छात्र- छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में सोशल मीडिया से संबंधित फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फ्रॉड, कस्टम फ्रॉड एवं चाईड पोर्नोग्राफी इत्यादि के सम्बन्ध में अवगत कराया गया तथा उनसे बचने के उपाय के संबंध में जागरुक किया गया। इस दौरान साइबर सेल से उप निरीक्षक नीरज नेगी तथा आरक्षक जितेंद्र राऊत उपस्थित रहे।

https://jailok.com/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%b8/
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » साइबर ठगी से बचाने जबलपुर पुलिस ने किया बच्चों को जागरूक, ब्रिटिश फोर्ट स्कूल के साथ मिलकर जबलपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम