Download Our App

Home » दुनिया » सूडान में भूस्खलन, 1000 लोगों के मारे जाने की आशंका

सूडान में भूस्खलन, 1000 लोगों के मारे जाने की आशंका

सूडान। सूडान के पश्चिमी क्षेत्र दारफुर में भूस्खलन के कारण 1000 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस देश पर नियंत्रण रखने वाले विद्रोही समूह- सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी ने बताया कि कई दिनों की भारी बारिश के बाद तरासिन गांव में रविवार को भूस्खलन हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये गांव मध्य दारफुर के मर्राह पर्वतों के बीच है। इसे हाल के कुछ वर्षों की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा माना जा रहा है।
गांव में रहने वाले लगभग सभी लोगों की मौत
सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तरासिन गांव में रहने वाले लगभग सभी लोगों की मौत हो चुकी है। केवल एक व्यक्ति ही जीवित बचा है। अनुमान है कि लगभग एक हजार लोग मारे गए हैं। गांव पूरी तरह से तबाह हो चुका है।
शवों को बरामद करने के लिए संयुक्त राष्ट्र से लगाई गुहार
राहत और बचाव कार्य चलाने में मदद और मलबे के नीचे दबे शवों को बरामद करने के लिए संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय सहायता समूहों से गुहार लगाई गई है। स्थानीय मीडिया द्वारा एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि पहाड़ों के बीच पूरा इलाका समतल हो गया है और लोग वहां मलबे में तलाश कर रहे हैं।

 

27 दिनों से लापता जीसीएफ कर्मचारी का मिला कंकाल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » सूडान में भूस्खलन, 1000 लोगों के मारे जाने की आशंका
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket