Download Our App

Home » जीवन शैली » स्वच्छता में मिले अवार्ड पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, कहा जबलपुर करे और अच्छा प्रदर्शन,स्वच्छता महोत्सव में बढ़-चढक़र भाग लेने वाले संस्कारधानी के नागरिकों और व्यापारियों के प्रति मुख्यमंत्री ने जताया आभार

स्वच्छता में मिले अवार्ड पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, कहा जबलपुर करे और अच्छा प्रदर्शन,स्वच्छता महोत्सव में बढ़-चढक़र भाग लेने वाले संस्कारधानी के नागरिकों और व्यापारियों के प्रति मुख्यमंत्री ने जताया आभार

जबलपुर (जय लोक)।गत माह मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में भारत सरकार से स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए आयोजित प्रतियोगिता में स्वच्छता में मिले देश में 5वॉं स्थान, 7 स्टार रैंकिंग और अन्य पुरस्कारों को भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव को महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा सौंपे गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव के द्वारा पुरस्कार मिलने पर जबलपुर नगर निगम की टीम को बधाई दी गई एवं और अच्छे से मेहनत करने के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया।
इसके साथ ही 1 अगस्त को संस्कारधानी जबलपुर में आयोजित स्वच्छता महोत्सव में बढ़-चढक़र भाग लेने वाले सभी नागरिकों और व्यापारियों के प्रति मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेयी, उपायुक्त संभव अयाची, अभिनव मिश्रा, और संदीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

राखी के त्यौहार पर महँगाई की मार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » स्वच्छता में मिले अवार्ड पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, कहा जबलपुर करे और अच्छा प्रदर्शन,स्वच्छता महोत्सव में बढ़-चढक़र भाग लेने वाले संस्कारधानी के नागरिकों और व्यापारियों के प्रति मुख्यमंत्री ने जताया आभार
best news portal development company in india

Top Headlines

एक ही छत के नीचे लोक अदालत में हो रहा समाधान, नेशनल लोक अदालत में सालों से अटके प्रकरणों का हो रहा निराकरण

जबलपुर (जयलोक)। लंबे इंतजार के बाद आज शहर में नेशनल लोक अदातल का आयोजन किया गया है। जिसमें एक ही

Live Cricket