
जबलपुर (जयलोक)। भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष कहे जाने वाले भारत रत्न स्व.पं. अटल बिहारी बाजपेई की जन्म शताब्दी के अवसर पर जनसंघ कालखंड के नेताओं को वरिष्ठ भाजपा नेता धीरज पटेरिया द्वारा घर-घर जाकर रजत पत्र से सम्मनित किया जा रहा है। अटल कार्यकत्र्ता सम्मान का समापन भोपाल में होगा, तीन शेष जिलों मे कार्यकत्र्ता सम्मान के बाद यात्रा राजधानी भोपाल पहुंचेगी।

अभी तक प्रदेश के 57 जिलों की 24 हजार किलोमीटर यात्रा भाजपा नेता धीरज पटेरिया पूर्ण कर चुके हैं। इसी कड़ी में श्रीमती जयश्री बैनर्जी, विधायक अजय विश्नोई, पूर्व विधायक शरद जैन के साथ ही 19 कार्यकर्ताओंं का सम्मान किया गया। कल सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुआ सम्मान का यह कार्यक्रम लगातार 13-14 घंटे तक चला।

इस अवसर पर आयोजक धीरज पटेरिया के साथ पूरे प्रदेश भर के कार्यकत्र्ता यात्रा मे सम्मलित हुए है। अलग-अलग जिलों में यात्रा में प्रमुख रूप से मोती यादव श्याम सिंह ठाकुर, मुकेश पटेल, बबलू जायसवाल, रवि शर्मा, मनदीप दुबे, फैसल अंसारी, ताज अंसारी, दीपक पाण्डेय, चिंटू पटेल, अभिनव सिंह ठाकुर, विशाल सुरेखा, ब्रजेश शर्मा, प्रशांत महानूर, दिनेश केवट, संतोष उपाध्याय, अभय दुवे, अंकित जैन, कपिल जैन ‘बड्डा’ समेत सैकड़ों कार्यकत्र्ता जबलपुर की सम्मान यात्रा में सम्मलित हुए।

Author: Jai Lok






