Download Our App

Home » दुनिया » अजरबैजान से रूस जा रहा विमान कजाकिस्तान में क्रैश 42 लोगों के मारे जाने की आशंका

अजरबैजान से रूस जा रहा विमान कजाकिस्तान में क्रैश 42 लोगों के मारे जाने की आशंका

क्रैश से पहले इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी थी
अस्ताना। कजाकिस्तान के अक्ताऊ में बुधवार सुबह एक पैसेंजर प्लेन क्रैश हो गया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक प्लेन में 62 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स थे। इनमें 25 लोगों को बचा लिया गया है। 22 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में 42 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। विमान अजरबैजान से रूस के चेचन्या प्रांत की राजधानी ग्रोज्नी जा रहा था। लेकिन उसे कजाख शहर अक्ताऊ से लगभग 3 किमी दूर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। एजेंसियों के मुताबिक घने कोहरे के चलते फ्लाइट का रूट बदला गया था। प्लेन ने क्रैश होने से पहले एयरपोर्ट के कई चक्कर लगाए थे। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन भी मांगी थी। हालांकि, बाद में उसे एयरपोर्ट के पास बीच पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा। क्रैश हुआ विमान अजरबैजान एयरलाइन्स का एम्ब्रेयर 190 मॉडल था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि विमान के क्रैश होते है उसमें आग लग गई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » अजरबैजान से रूस जा रहा विमान कजाकिस्तान में क्रैश 42 लोगों के मारे जाने की आशंका