Download Our App

Home » जबलपुर » अतिक्रमण की कार्रवाही में सब बराबर

अतिक्रमण की कार्रवाही में सब बराबर

गुमटी-ठेला या फिर मॉल जहाँ गड़बड़ी वहाँ हो रही कार्यवाही

जबलपुर (जय लोक)। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम प्रशासन ने तकरीबन दो माह पूर्व बैठककर यह निर्णय लिया था कि पूरे शहर से अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही तकरीबन दो माह से निरंतर जारी है प्रतिदिन शहर के किसी न किसी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर निगम के किसी न किसी वार्ड में रोजाना अतिक्रमण हटाने की कार्यवाहियाँ की जा रही हैं। इस पूरे अभियान की दो प्रमुख बातें उभरकर सामने आ रही हैं एक तो नगर निगम की इस कार्यवाही में जनता पूर्ण रूप से सहयोग कर समर्थन दे रही है साथ ही व्यापारिक वर्ग भी शहरहित में इस कार्यवाही को उचित मानते हुए प्रशासनिक अमले को सहयोग प्रदान कर रहा है।

कहीं भी विरोध के स्वर मुखर नहीं हो रहे  
दूसरी प्रमुख बात यह नजर आ रही है कि अतिक्रमण की कार्यवाही में सब बराबर नजर से देखे जा रहे हैं। शहर में लगने वाले अवैध गुमटी ठेले हों या फिर विभिन्न स्थानों पर संचालित हो रहे बड़े बड़े मॉल जहां भी अतिक्रमण की शिकायत सामने आ रही है वहां पर निगम प्रशासन समान भाव से बिना भेदभाव के कार्यवाही कर रहा है।

महापौर की अपील का असर
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अतिक्रमण हटाने के अभियान प्रारंभ होने के पूर्व ही शहर के नागरिकों और व्यापारियों से अपील की थी कि वे अपने जबलपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए सहयोग दें। इस हेतु महापौर अन्नू ने क्षेत्रवार व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से लगातार व्यक्तिगत रूप से चर्चा का क्रम भी जारी रखा था।

आयुक्त रोज करते हैं समीक्षा
आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार शहर को साफ , स्वच्छ और व्यवस्थित करने के इस अतिक्रमण विरोधी अभियान की रोजाना समीक्षा करते हैं। जोन प्रभारी अतिक्रमण दस्ते के अधिकारियों से लेकर उपायुक्त, अपर आयुक्त सभी जिम्मेदार अधिकारियों को रोज की गई प्रशासनिक कार्यवाही का विवरण देने के साथ ही अगले दिन की प्रस्तावित कार्यवाही की पूरी रूपरेखा भी आयुक्त के समक्ष पेश करनी पड़ती है। इस सतत निगरानी के कारण ही दो माह से चल रहे इस अतिक्रमण विरोध अभियान में ढिलाई नहीं आई है और यह लगातार गतिमान है।

लाखों का वसूला गया जुर्माना
नगर निगम की अतिक्रमण शाखा, राजस्व विभाग, उद्यान विभाग, भवन शाखा चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान अन्य अनियमितताओं के उजागर होने पर लगातार दोषियों पर जुर्माना अधिरोपित करने की कार्यवाही कर रहे हैं। यह अभियान लगातार चार माह से चल रहा है। जिसके अंतर्गत अतिक्रमण विभाग प्रतिमाह अनुमानित रूप से 40 हजार रूपयों का जुर्माना वसूल करता है। इसके अलावा अन्य विभाग भी प्रकरणों के अनुसार लाखों रूपये का जुर्माना अधिरोपित कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ  कार्रवाही कर रहे हैं।

चार सौ करोड़ के ओवर ब्रिज में हुआ भ्रष्टाचार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » अतिक्रमण की कार्रवाही में सब बराबर
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket