Download Our App

Home » अपराध » अपराधिक वारदातों से शहर में डर का माहौल-विनय सक्सेना, एसपी को ज्ञापन सौंपकर बताया शहर का हाल

अपराधिक वारदातों से शहर में डर का माहौल-विनय सक्सेना, एसपी को ज्ञापन सौंपकर बताया शहर का हाल

जबलपुर (जयलोक)। शहर में असामाजिक तत्वों के बुलंद हौसलों, आपराधिक मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी, शहर में अवैध हथियारों की उपलब्धता, बेहिचक गोलीबारी, बेलगाम आवारा और गुंडागर्दी की तेजी से बढ़ती वारदातों के विरोध में आज पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर शहर के हाल को बताया। श्री सक्सेना का कहना है कि शहर के सभ्य, शांत और साधारण व्यापारियों व आम नागरिकों के मन में दहशत व असुरक्षा का जबरदस्त माहौल निर्मित है।

पुराने बस स्टैण्ड स्थित अभिनंदन होटल में दिन दहाड़े चली गोलियाँ इसका प्रमाण है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था अब पूरी तरह लाचार और बेबस हो चुकी है। इस संदर्भ में कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक विनय सक्सेना व्यापारियों, साथियों व आम समर्थकों के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहाँ उपरोक्त लगभग सभी बिंदुओं पर एसपी से चर्चा कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

श्री सक्सेना ने चेतावनी भी दी कि यदि पुलिस ने गुंडा, आवारा और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी लगाम कसने कोई ठोस कदम नहीं उठाए तो शहर व नागरिक हित में वृहद आंदोलन शुरू कर दिए जाएंगे। इस मौके पर विनय सक्सेना के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा, पार्षद गुड्डू नबी, पार्षद अख्तर अंसारी,  शिवकुमार चौबे, कपिल श्रीवास्तव, सुसीम धर, संजय बघेल, तेज कुमार भगत, कमल दीक्षित, मुकेश जैन लोकसेवा, रज्जू सराफ, सचिन रजक, संजय उपाध्याय, अजय रावत, सिद्धांत जैन, सत्यम तिवारी बाबा, अल्तमश, ताज खान, साहिल यादव, राजीव तिवारी, रिंकू शर्मा, प्रवेन्द्र चौहान, पंकज निगम, सुनील विश्वकर्मा, लखन चौबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कफ सिरप कांड तीन और मासूमों की गई जान, एमपी में अब तक 20 बच्चों की मौत, कोल्ड्रिफ के मालिक होंगे गिरफ्तार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » अपराधिक वारदातों से शहर में डर का माहौल-विनय सक्सेना, एसपी को ज्ञापन सौंपकर बताया शहर का हाल
best news portal development company in india

Top Headlines

उषा भार्गव कांड में डॉ. व्ही.व्ही. श्रीवास्तव की गवाही मंंडला में दर्ज कराई गई थी

तभी प्रधानमंत्री नेहरू ने जबलपुर को गुंडों का शहर कहा था फोटेा कैप्शन = डॉ. वीवी श्रीवास्तव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद

Live Cricket