Download Our App

Home » दुनिया » अफगानिस्तान पर पाकिस्तान ने फिर की एयर स्ट्राइक

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान ने फिर की एयर स्ट्राइक

दोनों देशों में बढ़ा तनाव, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
नई दिल्ली। अफगानिस्तान में पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। तालिबान के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पाकिस्तान वायुसेना ने कंधार हवाईअड्डे के पास निजी एयरलाइन काम एयर के ईंधन डिपो पर हवाई हमला किया है। मुझाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह कंपनी घरेलू एयरलाइनों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के विमानों को भी ईंधन उपलब्ध कराती है। उन्होंने पाकिस्तान पर पहले भी एक राष्ट्रीय व्यापारी हाजी खान जादाह के ईंधन भंडारण पर हमला करने का आरोप लगाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के अलीशेर-तेरेजाई जिले के कई इलाकों को भी निशाना बनाया। यह क्षेत्र तथाकथित डूरंड रेखा के पास स्थित है। अफगान मीडिया टोलो न्यूज के अनुसार, तोपखाने की गोलाबारी में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
फरवरी से बढ़ा सैन्य टकराव- दोनों देशों के बीच सीमा पर पिछले महीने से हवाई हमलों और सैन्य झड़पों का सिलसिला तेज हो गया है। 27 फरवरी को पाकिस्तान ने अफगान राजधानी काबुल समेत कई शहरों में हवाई हमले किए थे।

 

पत्नी को चाहिए  तलाक तो पति ने उड़ेल दिया खौलता पानी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » अफगानिस्तान पर पाकिस्तान ने फिर की एयर स्ट्राइक
best news portal development company in india

Top Headlines

नेत्रहीन छात्र की मौत के लिए नेत्रहीन प्राचार्य को ही दोषी ठहरा दिया,मातहतों से ही प्राचार्य की जाँच भी करवा दी

जबलपुर,  (जयलोक)। अमरकंटक में हुई दिव्यांग छात्र की नहाते समय हुई मौत से संबंधित घटना के संबंध में प्राचार्य डॉ

Live Cricket