Download Our App

Home » शिक्षा » अभाविप ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में किया सदबुद्धि यज्ञ, विश्वविद्यालय परिसर में मंत्रोच्चार के साथ हुआ अनोखा प्रदर्शन

अभाविप ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में किया सदबुद्धि यज्ञ, विश्वविद्यालय परिसर में मंत्रोच्चार के साथ हुआ अनोखा प्रदर्शन

जबलपुर (जय लोक)। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जबलपुर महानगर द्वारा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय प्रशासन की अनियमितताएं एवं छात्र हितों की अनदेखी के विरोध में सदबुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य प्रशासन को विद्यार्थियों की समस्याओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सकारात्मक एवं न्यायपूर्ण निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना था। यज्ञ के दौरान संस्कृत में मंत्रोचारण और विश्वविद्यालय के अधिकारियों की सद्बुद्धि की प्रार्थना की गई, यह देखने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने कर्मचारियों एवं छात्रों की भीड़ जमा रही ।कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में परिषद के कार्यकर्ता एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न किया गया और विश्वविद्यालय प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की गई, ताकि लंबित छात्र समस्याओं एवं अनियमितताओं का शीघ्र समाधान हो सके। परिषद के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य माखन शर्मा ने कहा कि विगत लंबे समय से विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणामों में विलंब,प्रशासनिक अव्यवस्था तथा आधारभूत सुविधाओं की कमी जैसी अनेक समस्याएँ बनी हुई हैं, जिन पर प्रशासन अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखा रहा है साथ ही पीएम उषा फण्ड का भी उपयोग छात्र हित में नहीं किया गया और फण्ड लेप्स होने की नौबत आ गई है, यदि प्रशासन शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाता है, तो अभाविप छात्रहित में आगे भी चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। महानगर मंत्री आर्यन पुंज ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल भवनों का समूह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों और भविष्य का केंद्र होता है।

यदि प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग नहीं रहेगा, तो इसका सीधा दुष्प्रभाव छात्रों के भविष्य पर पड़ेगा। अभाविप ने स्पष्ट किया कि यह सदबुद्धि यज्ञ व्यवस्था में सुधार और छात्रहितों की रक्षा के लिए एक सांकेतिक एवं सकारात्मक पहल है जिससे के अधिकारियों की नींद खुलेगी।इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि परीक्षा परिणाम समयबद्ध घोषित किए जाएँ, छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए, पुस्तकालय एवं प्रयोगशालाओं की सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए तथा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जाए।

साथ ही, युवा उत्सव में गए हुए विद्यार्थियों को उनका शुल्क समय पर मिले और नियमित विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु नियमित संवाद की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।यज्ञ के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गरिमा और उत्कृष्टता की पुनर्स्थापना का संकल्प लिया।इस दौरान परिषद के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य माखन शर्मा ,महानगर मंत्री आर्यन पुंज , अनमोल सोनकर,ऐश्वर्या सोनकर , शोभित मिश्रा , अक्षत ताम्रकार ,पारुल साहू ,भास्कर पटेल , प्रफुल तिवारी , दिव्यांक पचौरी , लखन मांझी ,अरमान पांडेय ,सूर्यांश ठाकुर , यश पटेल ,संकेत पटेल , ओजस्व पांडे , हर्ष जैन ,आयुष कोष्टा , दीपांशु प्यासी ,सौहार्द चौबे ,ऋतिक झार,आदित्य ठाकुर ,श्रेयांश पांडे ,सीटेक अहिर्वार ,अखिल नामदेव ,शक्ति तिवारी , आदर्श साहू , अभिजीत नामदेव , नयन जैन,मेकल दीक्षित , ऋषि जायसवाल , नव शुक्ला , कृष पासी , पार्थ नायक ,विराज तोमर , सौरभ यादव , किशन यादव ,देव कुमार ,रोहित यादव ,आकर्ष दुबे ,समृद्ध श्रीवास्तव , हर्ष राजपूत ,वेद राई ,कमल अहिर्वार,साक्षर सिंह ,विकास  पांडे ,सुजीत पटेल ,कृष्ण कटारिया,आयुष बड़ी , राघवेंद्र राइ ,ऋषि पटेल , आदि राइ ,अंशवीर सोनकर ,नितिन ठाकुर ,जितेंद्र टीकम ,किशन द्विवेदी ,ध्रुव दुबे ,कृष पाठक ,आयुष शर्मा ,राज कुरारिया ,साहिल राजपूत , हर्ष , हार्दिक विश्वकर्मा उपस्थित रहे ।

 

द्वारकाधीश राधा कृष्ण मंदिर का निर्माण करा कर अपने गुरु के संकल्प को शंकराचार्य सदानंद जी ने पूर्ण किया

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » शिक्षा » अभाविप ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में किया सदबुद्धि यज्ञ, विश्वविद्यालय परिसर में मंत्रोच्चार के साथ हुआ अनोखा प्रदर्शन
best news portal development company in india

Top Headlines

जबलपुर : वीडियो, सिहोरा में सांप्रदायिक तनाव के बाद हुई पत्थरबाजी , प्रशासन पुलिस ने संभाला मोर्चा

कलेक्टर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे स्थिति का किया आकलन, दोनों पक्षों को दी जा रही समझाईश जबलपुर जय लोक।

Live Cricket