Download Our App

Home » अपराध » अमानक पॉलीथिन पर स्टॉक जप्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना

अमानक पॉलीथिन पर स्टॉक जप्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना

नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर हुई कार्यवाही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी हुआ कार्यवाही में शामिल

जबलपुर (जय लोक)।पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संभाग क्रमांक 15 वार्ड क्रमांक 74 में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान संचालक अतुल खत्री के परिसर पर निरीक्षण कर अमानक प्लास्टिक और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर त्वरित कार्रवाई की गई।

टीम ने मौके से 110 बोरी अमानक पानी के पाउच, 210 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन और 23 पेटी विक्रय अयोग्य पानी की बोतलें जब्त कीं।

यह सामग्री पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती थी। इसके साथ ही परिसर में जनसुरक्षा से जुड़े फायर एंड सेफ्टी मानकों के अभाव को देखते हुए 1 लाख रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया, जिसे चेक के माध्यम से मौके पर ही वसूल किया गया। कार्रवाई के दौरान उपायुक्त संभव अयाची, संभागीय अधिकारी अजय लवाना, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र राज, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अनंत दुबे, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संजय वर्मा, सहायक अग्निशमन अधिकारी आकाश श्रीवास्तव, अतिक्रमण दल के अभिषेक समुद्र एवं प्रभारी वार्ड सुपरवाइजर सुरेश राय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

4 हफ्ते में 39 हजार मामलों की सुनवाई

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » अमानक पॉलीथिन पर स्टॉक जप्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना

Top Headlines

कैशफ्री पेमेंट्स कारोबारियों के लिए एआई एजेंट लॉन्च, 60 घंटे का काम सिर्फ 45 मिनट में होगा, यह लोन रिकवरी जैसे काम भी करेगा

फिनटेक कंपनियां करेंगी कमाई नई दिल्ली,(एजेंसी/जयलोक)। फिनटेक कंपनी कैशफ्री पेमेंट्स कारोबारियों के लिए एआई एजेंट लॉन्च कर रही है ताकि भुगतान

Live Cricket

error: Content is protected !!