Download Our App

Home » दुनिया » अयोध्या में दियों पर इतना खर्च क्यों… अखिलेश के बयान पर विहिप नेता बोले- सनातन विरोधी मानसिकता छोड़ें

अयोध्या में दियों पर इतना खर्च क्यों… अखिलेश के बयान पर विहिप नेता बोले- सनातन विरोधी मानसिकता छोड़ें

आगरा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दिवाली-क्रिसमस वाले बयान पर विहिप नेता विनोद बंसल ने कहा कि दीये बनाने वाला कुम्हार समाज, जिस पर हमें गर्व है। ये समाज अपने दीयों से पूरी दुनिया को रोशन करना चाहता है। लेकिन उन्हें (अखिलेश यादव) चिंता है कि कहीं पीडीए का समाज भी रोशन न हो जाए, समाज के लोगों की कमाई न हो जाए।
विहिप नेता ने कहा कि जब ईसाई धर्म नहीं था, तब भी दिवाली मनाई जाती थी। आज दिवाली पर वह क्रिसमस पर प्रवचन दे रहे हैं। क्रिसमस दो महीने बाद आएगा। उन्हें ये भी नहीं पता कि कौन सा त्योहार आने वाला है और कौन सा आ चुका है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपनी सनातन विरोधी मानसिकता से कब मुक्त होंगे?
सपा मुखिया ने दिया था ये बयान
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि सरकार अयोध्या में दीयों पर हर साल बार-बार इतना धन क्यों खर्च कर रही है, यह समझ से परे है। दुनिया के तमाम देशों में क्रिसमस पर महीनों रोशनी रहती है, उनसे सीखना चाहिए। साथ ही कहा कि सपा सरकार बनने पर हर साल कुम्हारों से एक करोड़ दीये खरीदे जाएंगे।

 

सदन से प्रस्ताव पारित होने के बाद बनी थी,  विजयनगर की चौपाटी अवैध नहीं, महापौर स्वाति गोडबोले विधायक शरद जैन की मौजूदगी में मना था चौपाटी के उद्घाटन का जश्न

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » अयोध्या में दियों पर इतना खर्च क्यों… अखिलेश के बयान पर विहिप नेता बोले- सनातन विरोधी मानसिकता छोड़ें