Download Our App

Home » News » अरसे बाद कर वसूली के लिए बाजार विभाग की दस्तक, कर वसूली के लक्ष्य प्राप्ति में जुटा बाजार विभाग

अरसे बाद कर वसूली के लिए बाजार विभाग की दस्तक, कर वसूली के लक्ष्य प्राप्ति में जुटा बाजार विभाग

जबलपुर (जयलोक)। नगर निगम का बाजार विभाग कर वसूली के कार्य के साथ-साथ ऐसे प्रतिष्ठानों की निगरानी भी कर रहा है जहाँ ज्वलनशील सामग्री का व्यापार होता है।

आयुक्त नगर निगम रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर बाजार विभाग एवं नोडल अधिकारी ट्रेड लाइसेंस राजेंद्र कुमार दुबे और उनकी टीम ने गुरंदी बाजार में एक लंबे अंतराल के बाद दस्तक दी है और यहाँ पर संचालित होने वाले ज्वलनशील सामग्री के व्यापार पर विशेष रूप से फोकस करते हुए कार्रवाई की है जाँच दल ने व्यापारियों को स्पष्ट हिदायत दी है कि जनहित और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाए क्योंकि यह नगर निगम की नियमावली में भी अनिवार्य रूप से उल्लेखित है। कई सालों के बाद नगर निगम के बाजार विभाग की टीम गुरंदी बाजार का सर्वे करने पहुँची और यहाँ की जाँच पड़ताल की गई।

जाँच के दौरान यह बात सामने आई है कि कई दुकानदारों ने निर्धारित समय सीमा में अनुबंध पत्र का निष्पादन नहीं किया है। मौके पर अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि जो दुकानदार नियमों का पालन करने में कोताही बरतेंगे या अनुबंध प्रक्रिया को पूरा नहीं करेंगे उनकी दुकानों के आवंटन को निरस्त करने की कार्यवाही शीघ्र की जाएगी।आयुक्त के निर्देश पर बाजार अधीक्षक राजेंद्र दुबे के अलावा रामस्वरूप रजक केके तिवारी अजय पासेरिया, मनोज श्रीवास्तव आदि की टीम कार्यवाही करने मौके पर पहुंची।

बाजारवा की टीम ने कार्यवाही के दौरान रेंटल राजस्व आएगी समीक्षा की और मौके पर उससे संबंधित चेक भी व्यापारियों से प्राप्त किया इसके साथ ही आयुक्त नगर निगम के निर्देशन के अनुसार सभी व्यापारियों को स्वच्छता के नियम और उसके प्रति जागरूक रहने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। नगर निगम अपनी सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हॉकर ज़ोनों को भी व्यवस्थित करने का कार्य कर रहा है।

बहुत जल्द ही आयुक्त के निर्देश अनुसार बाजार विभाग एक होकर जॉन को आदर्श होकर जॉन के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसके अलावा पिछले कुछ अरसे में ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण स्थलों पर हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए बाजार विभाग ने अपनी रणनीति बनाई है और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले बारात घर, होटल, कार बाजारों के ऐसे लाइसेंस निरस्त किए जा रहे हैं जो नगर निगम के नियम अनुसार कार्य नहीं कर रहे हैं।बाजार अधीक्षक राजेंद्र दुबे के अनुसार इस वर्ष बाजार विभाग नगर विकास के लिए आवश्यक करों के संग्रहण के लक्ष्य को पूरा करेगा।

बाजार विभाग की टीम अतिक्रमण एवं स्वच्छता की टीम के साथ भी समन्वय बनाकर आयुक्त श्री अहिरवार के निर्देशानुसार कार्यवाही कर रही है।बाजार विभाग की टीम के द्वारा लगातार व्यापारियों और किराएदार और करदाताओं से सकारात्मक समन्वय बनाकर करों की वसूली के कार्य को तेजी से किया जा रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में करदाता जागरूकता का परिचय देते हुए अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं और नगर निगम में अपने बकाया करों का भुगतान कर रहे हैं।

 

 

 

 

1 अप्रैल से महँगा होगा का सफर, भोपाल समेत कई रूट्स पर टोल राशि में बढ़ोतरी होगी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » अरसे बाद कर वसूली के लिए बाजार विभाग की दस्तक, कर वसूली के लक्ष्य प्राप्ति में जुटा बाजार विभाग
best news portal development company in india

Top Headlines

अरसे बाद कर वसूली के लिए बाजार विभाग की दस्तक, कर वसूली के लक्ष्य प्राप्ति में जुटा बाजार विभाग

जबलपुर (जयलोक)। नगर निगम का बाजार विभाग कर वसूली के कार्य के साथ-साथ ऐसे प्रतिष्ठानों की निगरानी भी कर रहा

Live Cricket