Download Our App

Home » जबलपुर » अवैध शराब बिक्री पर चले हथियार, बरेला में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

अवैध शराब बिक्री पर चले हथियार, बरेला में सीसीटीवी  कैमरे में कैद हुई घटना

जबलपुर (जयलोक)। अवैध शराब बेचने वाले लोगों ने मुखविरी के शक पर शराब ठेकेदार और उसके कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने शराब ठेकेदार के कार्यालय में ना सिर्फ तोडफ़ोड़ की बल्कि कर्मचारियों और ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोपियों ने खुद की पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर कपड़ा बाँधा था। लेकिन यह पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
अवैध शराब बिक्री का धंधा शहर के ढाबों में जोरशोर से चल रहा है। इस मामले में विरोध करने वाले लोगों के साथ बदसलूकी और मारपीट की जा रही है। ताजा मामला बरेला में सामने आया। यहां बरेला में शराब ठेकेदार द्वारा दो दिनों पूर्व नर्मदा ढाबे के सामने बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़वाई गई थी। इसी बात को लेकर कुछ लोग बरेला शराब दुकान के ठेकेदार के कार्यालय में घुसे और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों की संख्या 20 के आसपास बताई जा रही है। आरोपियों ने दुकान में तोडफ़ोड़ करते हुए कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा। जिसमें करीब तीन से चार कर्मचारियों को सिर, हाथ पैर, पीठ में चोटें पहुँची हैं। शिकायतकत्र्ताओं ने बताया कि आरोपियों के पास हॉकी, कुल्हाड़ी, पिस्तौल थे। जिससे बचने के लिए वे दुकान से बाहर की ओर भागे लेकिन आरोपियों ने बीच सडक़ पर उनके साथ मारपीट की।

सीसीटीवी की हो रही जाँच

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब तक आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लेकिन यह पता चला है कि सभी आरोपी स्थानीय हैं। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

नहीं पकड़े गए सुमित के हत्यारे, पुलिस पर लग रहा है लापरवाही का आरोप !

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » अवैध शराब बिक्री पर चले हथियार, बरेला में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना