Download Our App

Home » अपराध » आईजी-एसपी पहुँचे बैंक, एक डकैत की फोटो जारी : 100 से ज्यादा कैमरे देखे, डकैतों का सुराग तलाशने सिहोरा से मझौली तक आईजी एसपी ने किया निरीक्षण

आईजी-एसपी पहुँचे बैंक, एक डकैत की फोटो जारी : 100 से ज्यादा कैमरे देखे, डकैतों का सुराग तलाशने सिहोरा से मझौली तक आईजी एसपी ने किया निरीक्षण

जबलपुर (जयलोक)। इसाफ  स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुई करोड़ों की लूट के आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस हर प्रयास कर रही है। अभी तक पुलिस 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जाँच कर चुकी है। एक लुटेरे का फोटो पुलिस ने जारी कर दिया है। लूट की सूचना मिलने के बाद कल जहां एसपी संपत उपाध्याय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुँचे थे तो वहीं आज आईजी प्रमोद वर्मा घटना स्थल पर पहुँचे। उनके साथ एसपी संपत उपाध्याय भी थे। इस दौरान आईजी ने बारीकी से निरीक्षण करते हुए हर बिंदु की जानकारी ली और जाँच में जुटी पुलिस टीमों को दिशा निर्देश दिए। आईजी ने आदेश दिया कि इस मामले की तह तक पहुँचने के लिए किसी भी पहलू को नजर अंदाज न किया जाए और जाँच में कोई ढिलाई न बरती जाए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आईजी और पुलिस अधीक्षक सिहोरा से लेकर मझौली तक निरीक्षण करने गए और यहाँ जिन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे उनकी जाँच भी कार्रवाई।

एसपी रख रहे नजर

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी इस मामले में पूरी नजर रखे हुए हैं वे पल पल की जानकारी ले रहे हैं। वे घटनास्थल पर रहकर टीमों का मार्गदर्शन कर रहे हैं और हर छोटी-बड़ी सूचना और बातों पर गौर किया जा रहा है।

जाँच के सभी पहलुओं पर काम

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हर संभावित एंगल से जाँच कर रहे हैं चाहे वह तकनीकी साक्ष्य हों, चश्मदीद गवाहों के बयान हों या घटनास्थल के आसपास के हालात। नए तथ्य सामने आते ही जाँच का रुख उसी अनुसार मोड़ा जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा एक आरोपी

इस मामले में भले ही पुलिस के पास लुटेरों तक पहुँचने के लिए कोई अहम सुराग ना हो लेकिन सीसीटीवी में एक आरोपी की शक्ल कैद हो गई है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है। पुलिस का एक भी आरोपी के पकड़े जाने से पूरे गिरोह का राज खुल जाएगा।

हाइवे के ढाबों तक चल रही तलाशी

लुटेरों तक पहुँचने के लिए हाईवे के ढाबों पर भी पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपी कई दिनों से बैंक पर नजर रखे हुए थे। वे पूर्व में भी बैंक के अंदर गए होंगे। जिससे उन्हें यह अच्छी तरह से पता था कि नगदी और सोना कहां रखा है। वहीं इस मामले में पारधी गिरोह पर भी लूट की आशंका जाहिर की जा रही है। जिसको लेकर पुलिस हाईवे के ढाबों और यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जाँच कर रही है।

आरोपियों को पकडऩे बनाए गए चैकिंग प्वाइंट

लुटेरों को पकडऩे के लिए पुलिस ने शहर में चैकिंग प्वाइंट बनाए हैं जो संदिग्धों पर नजर रखने के साथ साथ तलाशी ले रहे हैं। खासतौर पर शहर से आने जाने वाले हाइवे पर पुलिस नजर बनाए हुए है। हर छोटी से छोटी बातों पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जाँच की जा रही है।
आसपास के जिलों में और रेलवे पुलिस को भी सूचना दी गई है। आरोपियों का हुलिया बताया गया है और घटनास्थल के बाद से शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर स्थित सीसीटीवी फुटेज की भी जाँच की जा रही है। लुटेरों के भागने के ठिकानों की हर संभावना पर पुलिस जाँच कर रही है ताकि लुटेरों के संबंध में कोई पुख्ता सुराग मिल सके।

 

मध्यप्रदेश में हो रहा औद्योगिक विकास भारत को नई औद्योगिक ऊंचाइयों पर ले जाने में होगा सहायक

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » आईजी-एसपी पहुँचे बैंक, एक डकैत की फोटो जारी : 100 से ज्यादा कैमरे देखे, डकैतों का सुराग तलाशने सिहोरा से मझौली तक आईजी एसपी ने किया निरीक्षण
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket