Download Our App

Home » जबलपुर » आईजी, डीआइजी, एसपी ने नए भवन का फीता काटा, बैठेंगे सीएसपी कोतवाली

आईजी, डीआइजी, एसपी ने नए भवन का फीता काटा, बैठेंगे सीएसपी कोतवाली

जबलपुर (जय लोक)। गल्ला मंडी में पुरानी पुलिस चौकी का जीर्णोंद्धार कार्य पूर्ण हो चुका था। आज इसका लोकार्पण जबलपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुशवाहा, अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक अतुल सिंह  एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के हाथों से संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौके पर उपस्थित थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार यहां पर अब कोतवाली सीएसपी कार्यालय का संचालन प्रारंभ होगा। क्षेत्र में इस पुलिस चौकी का निर्माण लगभग दो दशक पहले मुख्य बाजार में चोरी चकारी और अन्य व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया था। लंबे समय से यह पुलिस चौकी खंडर में तब्दील होकर पड़ी हुई थी। पुलिस विभाग ने इसे अब शानदार कार्यालय का स्वरूप प्रदान कर दिया है। सीएसपी ऑफिस के यहां आ जाने से क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद की जा रही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » आईजी, डीआइजी, एसपी ने नए भवन का फीता काटा, बैठेंगे सीएसपी कोतवाली