Download Our App

Home » हादसा » आग में बर्बाद हुई कई झुग्गियाँ, कपड़ा व्यापारियों कि बस्ती पर छाया संकट

आग में बर्बाद हुई कई झुग्गियाँ, कपड़ा व्यापारियों कि बस्ती पर छाया संकट

तडक़े 4 बजे आधारताल की गुजराती कॉलोनी में लगी भीषण आग

जबलपुर (जय लोक)। शहर के आधारताल थाना क्षेत्र में स्थित गुजराती कॉलोनी में सुबह-सुबह अचानक भडक़ी आग ने चंद मिनिट में विकराल रूप धारण कर लिया। गुजराती कॉलोनी में रहने वाले अधिकांश परिवार पुराने कपड़ों के व्यापार से जुड़े हैं। आग देखते ही देखते आसपास के घरों तक पहुंच गई। कॉलोनी में अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हडकंप मच गया। अब यहाँ पर कई परिवारों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
आग लगने के दौरान कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकलकर जान बचाने में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड और अधारताल पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आग में लगभग 1 दर्जन से अधिक झुग्गियां जलकर नष्ट हो गईं, तो वहीं लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान भी जताया जा रहा है। उक्त बस्ती में रहने वाले लगभग 15 परिवार पुराने कपड़े खरीदकर इन्हें बेचने का काम करते हैं। लिहाजा घरों में बड़ी संख्या में पुराने कपड़ों का भी स्टॉक था, जो जलकर खाक हो गया। सुबह क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर नगर निगम दमकल विभाग से 6 गाडिय़ों को मौके पर पहुंचाया गया और बड़ी मशक्कत के बाद दमकल दल ने आग पर काबू पाया।

इसके अलावा कुछ घरों का घरेलू सामान भी आग में पूरी तरह से जल गया। अग्निकांड के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। आग की चपेट में करीब 10 से 15 घर आए हैं। नगर निगम की टीम पूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
इस संबंध में नगर निगम दमकल प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 5 बजे अधारताल गुजराती मोहल्लें में आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल ही दमकल दल को मौके पर रवाना किया गया। दमकल की 6 गाडिय़ों ने बड़ी देर की मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस दौरान बस्ती की 12 से अधिक झुग्गियां और इनमें रखा गृहस्थी का सामान तथा बड़ी मात्रा में रखे पुराने कपड़ों का स्टॉक जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। क्षेत्रीय रहवासियों के मुताबिक वे पिछले बीसों साल से यहां रहते हुए पुराने कपड़ो का क्रय-विक्रय कर अपने परिवारों का भरण पोषण करते हैं। इस अग्नि दुर्घटना के बाद  अब उनके सामने रोजी रोटी का संकट आ गया है। पीडि़तों ने जिला प्रशासन से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

लडक़ी के लिए रखे 2 लाख भी जल गए
इस अग्निकांड से पीडि़त महिला सनम गुजराती ने बताया कि उसने अपनी लडक़ी की शादी के लिए 2 लाख रुपए जोडक़र रखे थे आग में जल गए हैं। अब उनके सामने भूखे प्यासे रहने के साथ ही रोजी रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है। कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है।

विधायक रोहिणी पहुंचे मौके पर
घटना की जानकारी मिलने के बाद कैंट विधान सभा क्षेत्र के विधायक अशोक रोहिणी मौके पर पहुंचे थे और पूरी घटना का जायजा लिया उन्होंने हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। घटना के बाद पटवारी भी मौके पर पहुंचे आग से हुए नुकसान आकलन करने के लिए पंचनामा कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली हाईकोर्ट में सीबीआई की अपील पर सुनवाई केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 को नोटिस जारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » हादसा » आग में बर्बाद हुई कई झुग्गियाँ, कपड़ा व्यापारियों कि बस्ती पर छाया संकट