Download Our App

Home » दुनिया » आजीवन कारावास की सजा काट रहे डकैत की मौत

आजीवन कारावास की सजा काट रहे डकैत की मौत

सतना जेल में अचानक सांस लेने में हुई रास्ते में दम तोड़ा

सतना। सतना सेंट्रल जेल में एक 64 वर्षीय आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुन्ना मवासी के रूप में हुई है। वह थरपहाड़ थाना नयागांव का निवासी था।
बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे मुन्ना को सांस लेने में तकलीफ हुई। जेल प्रशासन ने उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
15 दिन की पैरोल पर अपने घर गया था- मुन्ना मवासी 15 दिन की पैरोल पर अपने घर गया था। वह 27 मार्च को ही जेल वापस लौटा था। जेल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवा दिया है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक कुख्यात दस्यु सुंदर पटेल गिरोह का सदस्य था। उसे अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में आजीवन कारावास की सजा मिली थी। उसे 3 अक्टूबर 2012 को सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था।

 

आसमान में छाए बादलों से हुई बारिश

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » आजीवन कारावास की सजा काट रहे डकैत की मौत