Download Our App

Home » अपराध » आज फिर कई फ्लाइट्स को मिली बम की धमकी

आज फिर कई फ्लाइट्स को मिली बम की धमकी

नई दिल्ली (जयलोक)
इंडिगो एयरलाइंस ने बताया कि उनकी दिल्ली से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट 6ई में बम रखा होने की धमकी मिली थी। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।एयरलाइंस को बम की धमकी मिलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को भी कई फ्लाइट्स में बम रखा होने की धमकी दी गई। जिससे अफरा-तफरी की स्थिति रही। जिन फ्लाइट्स को बम की धमकी मिली है, उनमें से तीन इंडिगो एयरलाइंस और कुछ फ्लाइट्स फ्लाइट अकासा एयर की हैं। अकासा ने संख्या नहीं बताई। इंडिगो ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है और कहा है कि वे सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं।
इंडिगो एयरलाइंस ने बताया कि उनकी दिल्ली से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट 6ई में बम रखा होने की धमकी मिली थी। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हम संबंधित अथॉरिटीज के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और गाइडलाइंस के तहत सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई-इस्तांबुल के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट 6ई 17 को भी धमकी मिली है। साथ ही जोधपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6ई 184 को भी बम की धमकी मिली है। एयरलाइंस ने बताया कि यह विमान सुरक्षित दिल्ली पहुंच गया है। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » आज फिर कई फ्लाइट्स को मिली बम की धमकी