Download Our App

Home » Uncategorized » आज मुख्यमंत्री करेंगे जवाहरलाल दर्डा की कांस्य प्रतिमा का अनावरण

आज मुख्यमंत्री करेंगे जवाहरलाल दर्डा की कांस्य प्रतिमा का अनावरण

जबलपुर (जयलोक)। वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकमत मीडिया समूह के संस्थापक स्वर्गीय जवाहरलाल दर्डा ‘बाबूजी’ की नवनिर्मित कांस्य प्रतिमा का अनावरण आज दोपहर शाम बजे सेठ गोविंददास शासकीय जिला चिकित्सालय (विक्टोरिया हॉस्पिटल) परिसर में किया जाएगा। इस भव्य लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र दर्डा करेंगे।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, सांसद आशीष दुबे, सांसद सुमित्रा बाल्मिक, विधायक अजय विश्नोई, विधायक अभिलाष पांडे, विधायक नीरज सिंह, विधायक लखन घनघोरिया, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक सुशील तिवारी इंदु, विधायक संतोष वरकड़े और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रहेगी। उल्लेखनीय है कि जवाहरलाल दर्डा ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जबलपुर जेल में 1 साल 9 महीने की सजा काटी थी। इसी संदर्भ में यहां पर हर साल चिकित्सा शिविर का आयोजन कर मुफ्त दवा का वितरण किया जाता है। वर्ष 2004 में  समूह की ओर से विक्टोरिया हॉस्पिटल में गहन चिकित्सा ईकाई कक्ष शुरू किया गया है, बाबूजी ने अपने रचनात्मक और नि:स्वार्थ सामाजिक कार्यों से देश की स्वतंत्रता और जनसेवा के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। उनकी स्मृति में स्थापित यह प्रतिमा भावी पीढिय़ों को प्रेरणा प्रदान करती रहेगी। लोकमत परिवार की ओर से सभी गणमान्यजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

चाईबासा कोर्ट के गैर-जमानती वारंट से राहुल की बढ़ीं मुश्किलें

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » आज मुख्यमंत्री करेंगे जवाहरलाल दर्डा की कांस्य प्रतिमा का अनावरण