Download Our App

Home » अपराध » आभूषण विक्रेताओं में विवाद, चले चाकू

आभूषण विक्रेताओं में विवाद, चले चाकू

जबलपुर (जयलोक)। आभूषण संचालकों के बीच मामूली सी बात को लेकर हुई कहासुनी चाकूबाजी में बदल गई। जिसमें सुहागन आभूषण संचालक पिता पुत्र को चोटें पहुँची हैं। लार्डगंज थाने में मनोज कुमार शिवहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुपर मार्केट में सुहागन आभूषण के ऊपर सिल्वर हाउस के नाम से  शोरूम का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां पर चांदी के आभूषण एवं बर्तन बाहर से मंगाये गये हैं जो रखे हुये हैं। कल रात उसके शौरूम के नीचे स्थित सुहागन आभूषण के संचालक गोलू उर्फ  ऋषि अग्रवाल की दुकान से आदित्य दिवाकर स्वर्ण आभूषण के 2 डिब्बे लेकर चला गया था वह ऊपर शोरूम में काम करवा रहा था। आदित्य दिवाकर द्वारा की गई घटना के संबध में गोलू अग्रवाल द्वारा उसे फोन करके बताया तो वह नीचे आया। उस समय आदित्य दिवाकर के पिता जितेन्द्र जैन नीचे दुकान में बैठे थे जिनसे गोलू अग्रवाल द्वारा कहा गया कि मेरे जेवर के डिब्बे वापस कर दो नहीं तो एफआईआर करवा दूंगा। गोलू अग्रवाल के दुकान के जेवर के डिब्बे लेकर आया तथा आपस में हिसाब किताब की बातें चलने लगी। उसी समय आदित्य दिवाकर ने पवन चैधरी, नन्नू जैन को बुलवा लिया। शिवंाक ने सभी को शोरूम से नीचे जाने के लिये कहा जो विवाद कर शोरूम में तोडफ़ोड़ कर गाली गलोज करने लगे। गालियां देने से मना करने पर शिवांक पर चाकू से हमलाकर दोनों जांघ में चोटें पहुॅचा दी। वह बचाने दौड़ा तो उसके भी दाहिने हाथ में चोट पहुॅचा दी तथा सभी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

रेल किसकी है सरकार की या गुंडे रुपी अवैध वेंडरों की?रेल मंत्री से शिकायत करने  पर यात्री को पीटने की वेंडरों को कैसे मिली छूट

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » आभूषण विक्रेताओं में विवाद, चले चाकू